सत्य खबर, मुंबई । मुंबई में उपनगर साकीनाका रेप पीडि़ता की आज मौत हो गई। दरअसल 34 वर्षीय इस महिला के साथ एक टेंपो के अंदर बलात्कार एवं निर्दयता से हमला किया गया था। पुलिस ने शुक्रवार को इस घटना की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार तडक़े पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन आया कि खैरानी रोड पर एक व्यक्ति एक महिला की पिटाई कर रहा है। अधिकारी ने बताया कि महिला का पता लगाने के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो खून से लथपथ महिला को नगर निगम संचालित राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार उसके साथ बलात्कार किया गया और उसके निजी अंगों में लोहे की छड़ से हमला किया गया। यह घटना सडक़ किनारे खड़े एक टेंपो के अंदर हुई। वाहन के अंदर भी खून के धब्बे मिले हैं। उन्होंने बताया कि कुछ सुरागों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी चौहान को भारतीय दंड संहिता आईपीसी की धारा 307 हत्या का प्रयास और 376 बलात्कार के तहत गिरफ्तार किया गया और आगे की जांच जारी है। बता दें दिसंबर 2012 में एक युवती जिसे बाद में निर्भया कहा गया के साथ दिल्ली में चलती बस के अंदर निर्दयता से सामूहिक बलात्कार और हमला किया गया था। जिससे पूरे देश में आक्रोश फैल गया था। कई दिनों तक जिंदगी के संघर्ष के बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी।
ये भी पढ़ें:- घर से भागे प्रेमी युगल का नहीं पढ़ाया जाएगा निकाह, यहां से हुआ आदेश जारी
नेता नवाब मलिक का बयान
मुंबई के साकीनाका रेप पीडि़ता की मौत के बाद महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। जिसमें उन्होंने पीडि़ता की मौत पर अपना दुख जाहिर करते हुए कहा कि बहुत दुखद है कि महिला नहीं रही। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सरकार जितनी जल्दी हो सके चार्जशीट दाखिल करेगी। प्रयास रहेगा कि सरकार फ ास्ट ट्रैक पर मामला ले जाएं निश्चित तौर पर सजा मिलेगी ताकि लोगों में डर पैदा हो।
Aluminium scrap collection services Aluminium scrap health and safety Metal recycling reprocessing
Metal waste reclaiming facility Ferrous waste repurposing Iron waste recovery and reprocessing
Ferrous material reliability, Iron scrap scrapyard, Metal recovery and reuse