सत्य खबर, चण्डीगढ़
वैसे तो पूरे देश में यातायात जाम की समस्या के समाधान के लिए नई सडक़ों का निर्माण कराया जा रहा है। वहीं कई शहरों में पुल भी बनाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में हरियाणा में भी नेशनल हाईवे नंबर.2 के रास्ते में गुरूग्राम नहर पर बनाए गए नए फ्लाईओवर से लोगों का आवागमन आसान हो गया है। इस फ्लाईओवर के बनने के साथ ही जहां दिल्ली से आगरा तक सफ र आरामदायक व जाम मुक्त हो गया है वहीं नेशनल हाईवे पर शाम के समय लगने वाले जाम से भी बुहत हद तक छुटकारा मिला है। इस फ्लाईओवर से पहले दिल्ली, फरीदाबाद के रास्ते बल्लभगढ़, पलवल, होडल, मथुरा व आगरा जाने में वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिन्हें अब जाकर राहत मिली है।
*हरियाणा : अग्निपथ योजना के विरोध में सोमवार को इन जिलों हो रहा प्रदर्शन*
दिल्ली बदरपुर बार्डर से बाईपास भी है फायदे रास्ता
हालांकि दिल्ली बदरपुर बार्डर से एक बाईपास भी है जहां से होकर बल्लभगढ़ शहर को पार करते हुए सीधे रास्ता नेशनल हाईवे पर झाड़सैंतली गांव के पास पहुंचता है। हालांकि बाईपास पर सडक़ खस्ताहाल में है इसलिए वहां से सफर करना काफी जोखित भरा है। वहीं जब से दिल्ली बदरपुर बार्डर से लेकर फरीदाबाद, पलवल, होडल व मथुरा के बीच पुलों का जाल बिछा है तब से नेशनल हाईवे नंबर.2 पर सफर करना काफी आरामदायक हो गया है। इन पुलों के जरिए दिल्ली से मथुरा और आगरा के बीच यातायात पूरी तरह से जाम मुक्त तथा आसान हो गया है। पंरतु जब से बल्लभगढ़ में गुरूग्राम नहर पर इस पुल का निर्माण शुरू हुआ है तब से एन एच.2 पर यातायात में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मगर इस पुल पर सफर बेहद आसान हो गया। कुछ महीने पूर्व ही आम जनता के लिए यह पुल खोल दिया गया है।
*जम्मू कश्मीर में 7 आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया, जारी है सर्च अभियान*
सितम्बर में शुरू हुआ था काम
राष्ट्रीय राजमार्ग के छह लेन पुल का गुरुग्राम नहर पर बनाने का काम गत वर्ष सितंबर में शुरू किया गया था । तब पुल बनाने वाली कंपनी ग्वारा कंस्ट्रक्शन के प्रबंधन ने नवंबर तक इसे तैयार करके आम लोगों को सौंपने का आश्वासन दिया था। लोगों को उम्मीद थी कि पुल बनने के बाद लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। जबकि ऐसा हो नहीं पाया। जिसके चलते सांय चार बजे के बाद राजमार्ग के साइड वाली रोड के पुलों पर लंबा जाम लग जाता था। दरअसल इस समय कारखानों में श्रमिकों की छुट्टी होती है। जिनकी संख्या काफी होती है। उन्हें ले जाने वाले वाहनों का एक ही समय होने के चलते यहां पर जाम की समस्या आम हो चली थी।
रोज लगता था लम्बा जाम
उद्योगों में काम करने वाले श्रमिक अपने.अपने घरों को लौटते हैं। पलवल से दिल्ली की तरफ आने वाले वाहनों की लाइन राजा नाहर सिंह मेट्रो स्टेशन तक और दिल्ली से पलवल जाने वाली लाइन पर संत सूरदास सिही मेट्रो स्टेशन से लेकर नहर तक जाम में फ ंसे लोगों को निकलने में 15 से 20 मिनट लग जाते थे। वहीं अब यह फ्लाईओवर शुरू होने के बाद लोगों को जाम से मुक्ति मिली है। इसके अलावा दिल्ली हरियाणा के रास्ते आगरा व मथुरा जाने के लिए यहां से गुजरने में सफ र बेहद आरामदायक हो गया है।
Aluminium recovery processes Scrap aluminum yard Metal waste shredding
Scrap metal testing Ferrous processing plant Iron waste recycling
Ferrous material recycling traceability systems, Iron scrap yard facility, Metal reutilization facility