हरियाणा

आपसी सौहार्द और भाईचारे का पर्व है ईद – अकबर खान

सत्यखबर सफीदों (महाबीर मित्तल) – सफीदों क्षेत्र में बुधवार को ईद का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। इसी कड़ी में सफीदों शहर में ईद मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा हज कमेटी के सदस्य अकबर खान राणा ने की। इस मौके पर नगर के गण्यमान्य लोगों ने आपस में गले मिलकर ईद की बधाई दी। अपने संबोधन में अकबर खान राणा ने कहा कि ईद आपसी सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने का त्यौहार है।

कमजोर की मदद करना और सच्चाई के रास्ते पर चलना ही इस पर्व का सार है। समाज की मजबूती आपसी भाईचारे से होती है। दुनियां के सारे धर्म सबको आपस में जोडऩे की शिक्षा देते है। मनुष्य की पहचान उसके कर्म और चरित्र से होती है। हम सबको अपनी संस्कृति और धर्म को आगे बढ़ाते हुए समाज कल्याण का काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना और उसके पश्चात ईद का पावन पर्व सभी के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। यह पर्व मनुष्य को पवित्रता व शुद्धता हेतु प्रेरित करता है।

Haryana News: कुख्यात अपराधी राहुल भुरी की गिरफ्तारी! दिल्ली में हुई गोलीबारी के राज़ का खुलासा
Haryana News: कुख्यात अपराधी राहुल भुरी की गिरफ्तारी! दिल्ली में हुई गोलीबारी के राज़ का खुलासा

नि:संदेह यदि हम इस पावन पर्व के मूल आदर्शों का पालन करें तो लोगों के मध्य आपसी वैरभाव व भेदभाव को बहुत हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ईद का त्यौहार भारत की बहुआयामी संस्कृति का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि दया, परोपकार, उदारता, भाईचारे व मानवीय भावनाओं से युक्त इस त्यौहार को हम सब को मिलकर मनाना चाहिए।

Haryana News: ED की एंट्री और पूर्व विधायक की दौड़, होटल से भागने की कोशिश हुई नाकाम
Haryana News: ED की एंट्री और पूर्व विधायक की दौड़, होटल से भागने की कोशिश हुई नाकाम

Back to top button