सत्यखबर टोहाना (सुशील सिंगला) – ज्यों ज्यों प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं वैसे वैसे ही भाजपा पार्टी में जॉइनिंग बढ़ती जा रही है एक और जहां लगातार हो रही ज्वाइनिंग से भाजपा में खुशी की लहर है वहीं विपक्ष अपने नेताओं भी को संभालनें में नाकाम होता दिखाई दे रहा है। सोमवार को इसी कडी में आम आदमी पार्टी के पूर्व लोकसभा अध्यक्ष संगठन मंत्री व प्रदेश प्रवक्ता मेजर जनरल रणबीर यादव ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के निवास स्थान पर पहुंच कर अपने साथियों के साथ आम आदमी पार्टी को छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण। टोहाना के विधायक व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने जनरल रणबीर यादव सुमित उनके साथ आए सभी लोगों को पटके पहनाकर भाजपा में शामिल किया। इस दौरान प्रदेश अध्य्क्ष सुभाष बराला के निवास पर पहुंचे आम आदमी पार्टी के पूर्व लोकसभा अध्यक्ष वह संगठन मंत्री और प्रदेश प्रवक्ता मेजर जनरल रणबीर यादव के अलावा महेंद्रगढ़ के जिला अध्यक्ष अभय सिंह यादव, भिवानी दादरी पर्यवेक्षक दयानन्द सिंगड़ व महेंद्रगढ़ शहरी अध्यक्ष व पार्षद कपिल यादव समेत अपने समर्थकों के साथ भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला के नेतृत्व में भाजपा में आस्था जाहिर की।
मेजर जनरल रणबीर यादव ने बताया कि वह पूर्व लोकसभा अध्यक्ष संगठन मंत्री व प्रदेश प्रवक्ता थे लेकिन वह भाजपा की नीतियों से प्रभावित है क्योंकि उन्होंने लंबे समय तक आम आदमी पार्टी में काम किया है लेकिन जो देश भक्ति वह राष्ट्र हित की भावना बीजेपी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं में है वह किसी पार्टी में नहीं है इसलिए उन्होंने अपने साथियों समेत सुभाष बराला के नेतृत्व में टोहाना आकर भाजपा ज्वाइन की है। उन्होंने बताया कि वह भिवानी महेंद्रगढ़ में सभी विधानसभा क्षेत्रों में अपने कार्यकर्ताओं को आम आदमी पार्टी को छोड़कर भाजपा पार्टी जॉइनिंग करवाएंगे और बीजेपी की जीत में योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि वह भारतीय सेना में रह चुके हैं और जो भाजपा सरकार ने कश्मीर समेत अन्य क्षेत्र में काम किया है वह राष्ट्र हित में है और हमें राष्ट्रहित में अपना योगदान देना चाहिए।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि अनेकों पार्टियों से लोग भाजपा ज्वाइन इन कर रहे हैं जो बड़े ही खुशी की बात है। बराला ने कहा कि जो भी साफ स्वच्छ छवि के लोग व ईमानदारी के साथ राष्ट्रहित में कार्य करना चाहते हैं उनका भाजपा के अंदर हार्दिक स्वागत है और उनके लिए पार्टी के दरवाजे खुले । सुभाष बराला ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा में आस्था जताई है और हर कार्यकर्ता की तरह इन्हें भी उतना ही मान सम्मान दिया जाएगा। सुभाष बराला ने कहा कि वर्तमान समय में विपक्ष अपने पैरों पर खड़ा ही नहीं हो पा रहा क्योंकि देश की जनता ने लोकसभा चुनावों में साबित कर दिया है कि वह सिर्फ देश व प्रदेश में भाजपा पार्टी की नीतियों और कार्यों को पसंद करते हैं। सुभाष बराला ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भी भाजपा पार्टी प्रदेश में भारी जीत दर्ज करेगी और दूसरी बार सरकार बनाएगी।
Scrap aluminium processing equipment Aluminium scrap transit logistics Scrap metal reclamation services
Metal reclamation and repurposing Ferrous material handling and processing Iron recovery and reprocessing
Ferrous material bulk handling, Iron material recovery and reuse, End-of-life metal recovery