सत्यखबर नई दिल्ली (ब्यूरो रिपोर्ट) – दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार करते हुए आज भाजपा नेता दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र सिंह मोंटी व छतरपुर से ब्रह्म सिंह तंवर के समर्थन में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए जनता से भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की। इस अवसर पर प्रदेश, जिला व मंडल के पदाधिकारी और सैंकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित थे।
भाजपा नेता दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में दिल्ली के लोगों ने बहुत उम्मीदों के साथ केजरीवाल को मुख्यमंत्री बनाया लेकिन साढ़े चार साल केजरीवाल ने मोदी जी को कोसने में निकाल दिए। न केजरीवाल सरकार ने गंदे जल की समस्या को सुलझाया, न प्रदूषित हवा को कम कर पाए। अब चुनाव से कुछ महीनों पहले मुफ्त की सुविधाएं देकर दिल्ली के लोगों को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने जनता की कमाई के पैसे से पूरी दिल्ली में अच्छे बीते पांच साल, लगे रहे केरजीवाल का पोस्टर लगवा दिया, जरा ये बताएं कि 6 महीने में पांच साल को कैसे एडजस्ट किया। दिल्ली के लोग अब किसी के भ्रम, बहकावे में नहीं आएंगे और दिल्ली के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए भाजपा की सरकार बनाएगी।
‘निरहुआ’ ने कहा कि केजरीवाल तुष्टिकरण करने वाले लोग हैं जिन्होंने नागरिकता कानून को लेकर दिल्ली की जनता को भ्रमित किया और हिंसा को भड़काया और अब देश विरोधी नारे लगाने वालों का समर्थन करने वालों का बचाव कर रहे हैं। दिल्ली की जनता इसके लिए केजरीवाल को कभी माफ नहीं करेगी। दिल्ली के लोगों का दिल और भरोसा भाजपा की ओर है इसलिए अब दिल्ली में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार ही बनेगी।
Aluminium waste reduction Aluminium scrap quality management Scrap metal management solutions