सत्यखबर नई दिल्ली, (ब्यूरो रिपोर्ट) – भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुनील यादव के नेतृत्व में सैंकड़ों युवा कार्यकार्ताओं ने आज दिल्ली की जनता के बीच केजरीवाल सरकार के पांच साल के कार्यकाल के झूठ का पर्दाफाश करने के लिए 25 फ्लाईओवर पर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। मुख्य प्रदर्शन आईटीओ फ्लाईओवर पर किया गया। इस प्रदर्शन में युवा मोर्चा के दीपक बंसल, कार्यालय मंत्री अजय खन्ना प्रियांक जैन, अरविन्द नागर, अशीष चैधरी, हर्ष गुलिया, रोहित बसोया, राहुल सचदेवा, राजेश चैरंगी, रोचक सचदेवा राहुल चैधरी एवं गगन बब्बर उपस्थित थे।
पत्रकारों से बातचीत करते हुये दिल्ली भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा था कि कच्ची कॉलोनियों में एक घर की भी रजिस्ट्री हुई तो मैं भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए दिल्ली की जनता से अपील करूंगा। कल 20 घरों की रजिस्ट्रियां हो गई है और इन लोगों को इनके घर का मालिकाना हक मिल गया है। दिल्ली के युवा कार्यकर्ता आज मुख्यमंत्री से पूछना चाहते है कि वो बताएं कि अब वो भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए जनता से कब अपील कर रहे है।
यादव ने कहा कि रंग बदलने वाले मुख्यमंत्री ने एक ही झटके में कह दिया कि यह सारी रजिस्ट्रियां फर्जी है। ऐसा कह कर मुख्यमंत्री जनता की भावनाओं का अपमान कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी के झूठ में दिल्ली की जनता आने वाली नहीं है। अब हम सभी लोग जहां झुग्गी वहां मकान देने के लिए फार्म भरकर लोगों की डिटेल ले रहे है वहीं आम आदमी पार्टी के नेता दिल्ली की जनता के बीच झूठ का जहर घोलने में लगे है। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने स्वंय अपने लिये एक नारा दिया है कि अच्छे बीते पांच साल, लगे रहो केजरीवाल। आज युवा कार्यकर्ता उसी के बदले में यह नारा देते है कि गन्दे बीते पांच साल दिल्ली छोड़ो केजरीवाल। दिल्ली की जनता सब कुछ जानती है और अगामी विधानसभा चुनाव में केजरीवाल सरकार के तमाम बोले गये झूठों का जवाब देने के लिए तैयार है।
Aluminium scrap material composition Aluminium scrap sorting techniques Scrap metal residue recycling