सत्यखबर
अजित सिंह के निधन के बाद उनके बेटे जयंत चौधरी की राष्ट्रीय लोकदल के नए प्रमुख के तौर पर आज ताजपोशी की जाएगी। मंगलवार को आरएलडी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आरएलडी के नए चीफ के तौर पर उनके नाम की घोषणा हो सकती है। इस समय पार्टी का ध्यान उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों पर है। पश्चिमी यूपी में पार्टी कृषि कानूनों और जाट आरक्षण जैसे मुद्दों पर किसानों और जाटों को साधना चाहती है। आरएलडी के संस्थापक रहे अजित सिंह चौधरी का 6 मई को कोरोना के कारण निधन हो गया था।
ये भी पढ़े… बिना मास्क पानीपत में हुए 115 के चालान, जानिए कितने हुए गिरफ्तार
पिता की मौत के 18 दिनों के बाद जयंत को आरएलडी का नया प्रमुख घोषित किया जाएगा। रालोद के राष्ट्रीय सचिव और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अनिल दुबे ने बताया कि आज होने वाली बैठक में जयंत का पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में चुनाव निश्चित है। वहीं, राजनैतिक विश्लेषकों का मानना है कि अपने पिता और अपने दादा की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए जयंत को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा पश्चिमी यूपी में 2013 मुजफ्फरनगर दंगों के बाद जो जाट वोट बैंक साल 2014 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी की ओर खिसक गया था उसे वापस अपनी ओर लाना किसी चुनौती से कम नहीं होगा।
Scrap aluminium industry trends Aluminium building components scrap recycling Metal waste recycling solutions