सत्यखबर, यमुनानगर
हरियाणा के यमुनानगर के हमीदा में देर रात कुछ लोगों ने आरएसएस के एक कार्यकर्ता के घर पर पथराव कर दिया। उपद्रवियों ने उनकी कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले को शांत किया। अब पुलिस ने आज दोनों पक्षों को बातचीत के लिए थाने बुलाया है। अभी इस मामले में एफआइआर दर्ज नहीं की गई है। जानकारी के अनुसार पुराना हमीदा में आरएसएस कार्यकर्ता सुमन के घर पर बुधवार देर रात कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। पथराव में उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। आरोप है कि जब सुमन इसका विरोध जताने घर से बाहर निकले तो आरोपितों ने उनके साथ हाथापाई की। मामला देर रात को हमीदा चौकी में पहुंचा,जहां पर सुमन ने आरोपितों के खिलाफ शिकायत दी। सुमन ने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ दिनों से विशेष समुदाय के लोग जब भी उनके पास से गुजरते थे तो कोई न कोई टिप्पणी करते थे। हर बार वह इसकी अनदेखा कर देते थे। इसके अलावा ये लोग उनसे पुरानी रंजिश भी रखते हैं। इसी के चलते बुधवार देर रात कुछ लोगों ने उनके घर पर पथराव किया। इन लोगों ने उनकी कार को तोड़ दिया और उनके साथ हाथापाई भी की। इसकी शिकायत उन्होंने हमीदा चौकी में दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। यहां पर पहले भी दो समुदायों में विवाद हो चुका है। विवाद और नहीं बढ़े इसलिए यहां पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
https://www.youtube.com/watch?v=9ms_SioMVvE
Copper scrap weighing Environmental certifications for copper recycling Scrap metal disposal center
Copper cable logistics, Industrial metal waste disposal, Copper scrap tracking