सत्यखबर, मुंबई
मुंबई के क्रूज ड्रग्स केस में आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद उसके साथ सेल्फी लेने वाले किरण गोसावी को पुणे से गिरफ्तार किया गया है। उसे तीन साल पुराने ठगी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। ड्रग्स केस में गवाह बनाए जाने के बाद से ही गोसावी फरार था। उसके बॉडीगार्ड प्रभाकर सैल ने गोसावी पर करोड़ों रुपए की डील करने के सनसनीखेज आरोप लगाए हैं।
केपी गोसावी विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवकों से पैसों ठगता था। इसी आरोप में उसे पुणे पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट ने गुरुवार सुबह गिरफ्तार किया। बुधवार देर रात से गोसावी के पुणे में सरेंडर करने की चर्चा थी। गोसावी मुंबई से फरार होकर उत्तर प्रदेश पहुंचा था और उसने लखनऊ समेत कई जिलों में सरेंडर का प्रयास किया। उसे पकड़ने के लिए पुणे पुलिस की दो टीमें भी लखनऊ पहुंची थीं। हालांकि, वह लखनऊ से फरार हो गया और उसकी आखिरी लोकेशन मंगलवार को सुल्तानपुर में मिली थी।
ये भी पढ़ें… किसान आंदोलन से लौट रही महिलाओं को ट्रक ने कुचला: 3 की मौके पर मौत, 2 गंभीर घायल
उसे आज 12 बजे के आसपास शिवाजीनगर कोर्ट में पेश किया जाएगा। फिलहाल उसे फारासखाना पुलिस स्टेशन में रखा गया है और पुणे पुलिस कमिश्नर अमिताभ गुप्ता खुद उससे पूछताछ करने पहुंचे हैं। गोसावी के खिलाफ धोखाधड़ी के 5 मामले दर्ज हैं। हालांकि, उसकी गिरफ्तारी पुणे में साल 2018 में दर्ज एक मामले में हुई है। इसमें चिन्मय देशमुख नाम के एक युवक ने किरण के खिलाफ मलेशिया में नौकरी दिलाने के नाम पर 3 लाख रुपए ठगने का आरोप है।
Aluminum scrap market Aluminium scrap chemical treatment Scrap metal recovery and reclaiming