सत्यखबर, बहादुरगढ़
बहादुरगढ़ में गुरुवार सुबह भीषण हादसा हो गया। किसान आंदोलन से वापस घर जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही 5 महिलाओं को एक तेज रफ्तार डंपर ने रौंद दिया। हादसे में 3 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 बुजुर्ग महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं। हादसे के बाद आरोपी डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब की रहने वाली 60 वर्षीय छिंदर कौर पत्नी भान सिंह, 58 वर्षीय अमरजीत कौर पत्नी हरजीत सिंह, 60 वर्षीय गुरमेल कौर पत्नी भोला सिंह के अलावा 60 वर्षीय गुरमेल कौर पत्नी मेहर सिंह और एक अन्य महिला टिकरी बॉर्डर पर चल रहे किसानों के आंदोलन में शामिल होने के लिए आई थीं। इन्होंने अपना कैंप झज्जर रोड पर फ्लाईओवर के पास बनाया था। गुरुवार सुबह साढ़े 6 बजे पांचों महिलाओं को वापस पंजाब जाने के लिए स्टेशन पर पहुंचना था। इसके लिए वे फुटपाथ पर बैठकर ऑटो का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान झज्जर की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर उन्हें रौंद दिया।
ये भी पढ़ें… पानीपत के नूरवाला में रसगुल्लों के गोदाम पर CM फ्लाइंग का छापा, गुलाब जामुन और सफेद रसगुल्ला समेत कच्चे माल के लिये गए सैंपल
हादसे में छिंदर कौर, अमरजीत कौर और गुरमेल कौर की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं। एक महिला को गंभीर अवस्था में बहादुरगढ़ से रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है।दरअसल, टिकरी बॉर्डर पर चल रहे किसानों के आंदोलन में बड़ी संख्या में पंजाब के लोग आए हुए हैं, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। किसान पंजाब से शिफ्टों में यहां आते हैं। एक जत्था कुछ दिन ठहरने के बाद चला जाता है। फिर दूसरा जत्था यहां पहुंचता है। हादसे का शिकार हुई बुजुर्ग महिलाएं भी कुछ दिन आंदोलन में शामिल होने के बाद वापस पंजाब लौट रही थीं।
Aluminium price fluctuations Aluminium recycling material valuation Scrap metal valuation