बचन सिंह आर्य ने पूर्व उप मुख्यमंत्री डा. मंगलसेन को किया नमन
सत्य खबर सफीदों, महाबीर मित्तल
प्रदेश की मनोहर लाल सरकार के सात वर्ष पूर्ण होने को लेकर सफीदों विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रहे पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने कार्यकत्र्ताओं के साथ सफीदों में जोरदार जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने जनता को सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से अवगत करवाया। यह जनसंपर्क अभियान नगर के आर्य सदन से शुरू हुआ और नगर के प्रमुख बाजारों व मौहल्लों से होकर निकला। इससे पूर्व आर्य सदन में पूर्व उप मुख्यमंत्री डा. मंगलसेन जयंती के उपलक्ष्य में उनकी प्रतीमा पर पुष्पांजली अर्पित करके उनको नमन किया गया। जनसंपर्क अभियान के दौरान पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने लोगों को प्रचार सामग्री वितरित करके उनको मनोहर सरकार के सवर्णिम 7 साल और 7 कमाल से अवगत करवाकर उनको राम-राम से संबोधित किया। अपने संबोधन में पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने कहा कि सरकार ने फसल बीमा, भावांतर भरपाई, 8 हजार करोड़ का मुआवजा, एमएसपी पर खरीद, ऑनलाइन बदली, डायरेक्ट बेनिफिशरीज समेत अन्य योजनाएं लागू करके जनता व किसानों को सीधे लाभ पहुंचाया। केंद्र और राज्य सरकार का मुख्य मकसद है कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक के व्यक्ति को पहुंचे। उसका सार्थक परिणाम यह है कि प्रदेश के लोगों की जीवन में काफी परिवर्तन आया है। मनोहर लाल सरकार ने किसानों और मजदूरों की भलाई के अनेक कार्य किए हैं। किसानों को जोखिम फ्री खेती-फसल बीमा, भावांतर भरपाई जैसी योजनाओं का लाभ मिला। प्रदेश सरकार ने एमएसपी पर सबसे ज्यादा फसलें खरीदकर किसानों को सहारा दिया है। आम जनता को भ्रष्टाचार से मुक्ति मिली है तथा युवाओं को नौकरी बिना खचखर््ी व पर्ची नौकरियां मिली हैं।
Scrap aluminum repurposing Aluminium waste services Metal repurposing facility