सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-
आर्यन पब्लिक स्कूल, गांव हथो में तृतीय वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। खेलों में 100 मीटर, 200 मीटर साधारण दौड़, बोरी दौड़, मेंढ़क दौड़, रस्सी कूद दौड़, रिंग में गेंद डालना व उठाना, कबड्डी व खो-खो आदि शामिल किए गए। 100 मीटर की दौड़ में जहां अहमखान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं शुभम ने द्वितीय स्थान ग्रहण किया। बैग रेस में यश ने प्रथम स्थान व द्वितीय स्थान सिद्धार्थ ने प्राप्त किया। मेंढक दौड़ में तमन्ना ने प्रथम और द्वितीय स्थान सिद्धार्थ ने प्राप्त किया। गुब्बारें फोडऩे में छवि प्रथम व दिपान्शु द्वितीय स्थान पर रहे। रस्सी कूद दौड़ में अभिकरण प्रथम स्थान पर रहे, वहीं तेजस द्वितीय स्थान पर आये। नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक के सभी बच्चों ने खेलों के माध्यम से अपने हुनर का सुन्दर प्रदर्शन प्रस्तुत किया। प्राचार्या तृप्ता कौशिक ने बच्चों को खेलों का महत्व बताते हुए कहा कि शारीरिक व मानसिक विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेलों का बड़ा योगदान होता है। अंत में प्राचार्या तृप्ता कौशिका व प्रबन्धक समिति के सदस्य धर्मवीर गोयल, शशि मित्तल ने बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
Scrap aluminium alloy sorting Aluminium recycling policy compliance Scrap metal recycling incentives