हरियाणा

आर्यन स्कूल की सोनम 200 मी. रेस में दौड़ी सबसे तेज

सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-

Liquor: हरियाणा के फतेहाबाद में पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 40 लाख से ज्यादा का अवैध शराब जब्त
Liquor: हरियाणा के फतेहाबाद में पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 40 लाख से ज्यादा का अवैध शराब जब्त

गांव उझाना के खेल स्टेडियम में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन खंड नरवाना के तत्वाधान में आयोजित खेल प्रतियोगिता में गांव हथो के आर्यन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्राचार्या तृप्ता कौशिक ने बताया कि प्रतियोगिता में 200 मीटर की दौड़ में सोनम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त आर्यन ने 100 मी. रेस में दूसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने से बच्चों का शारीरिक विकास तो होता ही है, साथ ही उनका मानसिक विकास भी होता है। उन्होंने कहा कि बच्चोंं को खेलों के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए, ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके। उन्होंने बच्चों को आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया, ताकि वो अपना मुकाम हासिल कर सकें।

KMP Expressway
KMP Expressway पर अब सफर करना होगा महंगा, टोल दरों में हुई बढ़ोत्तरी 

Back to top button