हरियाणा

आर्य स्कूल में बूझो, तो जानो प्रतियोगिता आयोजित

सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-

Haryana News: चंडीगढ़ MLA हॉस्टल में बम की धमकी, पुलिस ने किया तलाशी अभियान
Haryana News: चंडीगढ़ MLA हॉस्टल में बम की धमकी, पुलिस ने किया तलाशी अभियान

आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बूझो, तो जानो, प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्धियों को भारत के महान इंजीनियर के जीवन पर एक प्रेरक प्रसंग सुनाया गया। जिसकेे अंतर्गत विद्यार्थियों को उस महान इंजीनियर का नाम खोजने के लिए कहा गया। जिसमें इंजीनियर का सही नाम बताने पर विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्राचार्य रघुभूषण गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के आयोजन से छात्रों के अंदर खोजी प्रवर्ती के साथ-साथ सामान्य ज्ञान में वृद्धि होती है और कठिन परिस्थितियों में भी जीवन में आगे बढऩे की प्रेरणा मिलती। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में 4 छात्रों तनिष्क, अनूप, यश व दीपक को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि सामान्य ज्ञान व ज्ञानवर्धक बातों की जानकारी होनी चाहिए, ताकि वो अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।

Ambala Blackout: हर रात 10 घंटे अंधेरा, अंबाला में युद्ध के साए में लिया गया बड़ा फैसला!
Ambala Blackout: हर रात 10 घंटे अंधेरा, अंबाला में युद्ध के साए में लिया गया बड़ा फैसला!

Back to top button