सत्यखबर, जींद
आश्रम से लौट रही महिला को फल में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दो व्यक्तियों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी वारदात के बाद पीडि़ता का मोबाइल भी छीन कर ले गए। महिला थाना पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर एक व्यक्ति को नामजद कर एक अन्य के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
शहर थाना इलाके की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत 19 दिसम्बर को वह नहर के निकट बने आश्रम में गई हुई थी। उसी दौरान उसकी मुलाकात गांव डाटा हिसार निवासी कृष्ण से हुई। कृष्ण के साथ एक अन्य व्यक्ति भी था। देर शाम को जब वे आश्रम से घर की तरफ लौट रहे थे तो कृष्ण ने उसे खाने को फल दिया। जिसके बाद वह अपनी सुधबुध खो बैठी।
https://www.youtube.com/watch?v=ydUjhVId5bo
जिसका फायदा उठाकर दोनों ने उसके साथ नहर के निकट सुनसान जगह पर सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में आरोपित उसका मोबाइल फोन भी छीनकर अपने साथ ले गए। महिला थाना पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर कृष्ण को नामजद कर एक अन्य के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ देने, अपहरण समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।महिला थाना प्रभारी गीता ने बताया कि महिला आश्रम से घर लौट रही थी। फल में कोई नशीला पदार्थ देकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने की शिकायत दी गई थी। जिसके आधार पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
https://www.youtube.com/watch?v=ryI4Ns_9qUU
Aluminium recycling community engagement Aluminium radiator scrap recycling Scrap metal retrieval services