सत्य खबर, इंद्री, मैनपाल कश्यप
इंद्री के गांव इंदरगढ़ के शिव मंदिर में चल रही शिव परिवार और राम दरबार प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत गांव में मूर्तियों के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं पुरुषों ने श्रद्धा भाव से भाग लिया। मूर्तियों की कॉल प्राण प्रतिष्ठा होगी बड़ी संख्या में महिला पुरुष मौजूद रहे। प्रतिमाओं के साथ नाचते गाते बैंड बाजों के साथ चल रहे महिला व पुरुष ने गांव भर में मूर्तियों के भ्रमण के दौरान लोगों ने जगह-जगह शोभायात्रा में भगवान जी के जयकारे लगाकर पुष्प वर्षा की इस समारोह में पूरा गांव का सहयोग रहा। गांव में अद्भुत नजारा लोगों को भाव विभोर कर रहा था| शिव मंदिर में चल रहे इस धार्मिक अनुष्ठान को विद्वान पंडित देशराज शास्त्री और श्याम लाल शर्मा के नेतृत्व में साथ ब्राह्मणों द्वारा विधि विधान से पूजन पाठ कराया जा रहा है।
पंडित देशराज शास्त्री ने कहा के इंदरगढ़ गांव मैं आज मूर्ति भ्रमण के दौरान लोगों में भारी जोश एवं श्रद्धा भाव का उत्सव देखने को मिला उन्होंने कहा कि जो इंसान सच्चे मन से भगवान की आराधना करता है| भगवान उनकी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं| गांव इंदरगढ़ में शिव मंदिर में चल रहे मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पूरे उत्साह एवं श्रद्धा भाव से लोग भाग ले रहे हैं। गांव गांव इन्दरगढ में 11 मार्च को मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा होगी और 12 मार्च को विशाल भंडारे का आयोजन होगा। इस भंडारे में गांव के ही नहीं आसपास के लोग भी हिस्सेदारी करेंगे।
यह भी पढ़े:-ट्रैफिक पुलिस महिला कर्मचारी ने एक साथ निभाया मां और ड्यूटी का फर्ज
पंचायत समिति इंद्री की चेयर पर्सन कुसुम कंबोज के प्रति ऋषि पाल कांबोज ने कहा कि आज गांव में शोभायात्रा में जनता में जबरदस्त उत्साह एवं भक्ति भाव देखने को मिली है| गांव के लोगों की पिछले 10 वर्षों से चली आ रही मनोकामना मूर्ति स्थापना के साथ पूरी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि गांव में इस समारोह से धार्मिक उत्सव का माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि मंदिर में शिव परिवार व राम दरबार प्रतिमाओं की स्थापना से लोगों में श्रद्धा भाव की अनुभूति का प्रमाण मिला।
Scrap aluminium cleanliness Aluminium scrap value chain Scrap metal reclamation and reclaiming