सत्य खबर, चंडीगढ़
शादी के बंधन में बंधकर अपने राज्य को छोड़ हरियाणा चली आई महिला आईएएस अफसर का प्रदेश सरकार ने जोरदार तरीके से स्वागत किया है। गुजरात कैडर की इस महिला आईएएस अफ सर को हरियाणा सरकार ने अपनी ओर से तोहफा भी दिया है। उन्हें अपने प्रदेश की बहू मानते हुए उनका स्वागत किया है। ऐसा इसलिए हुआ है कि इस महिला आईएएस अफ सर की हरियाणा के आईएएस अफ सर के साथ शादी हुई है। इसलिए प्रदेश सरकार ने गुजरात की इस महिला आईएएस अफसर का इंटर स्टेट कैडर तबादला किया है और अपने पति के साथ हरियाणा में रहने की अनुमति प्रदान की है। अब दोनों पति-पत्नी हरियाणा में ना केवल एक साथ रह सकेंगे, बल्कि एक साथ प्रशासनिक सेवा का कार्य भी करेंगे।
इन दोनों अफ सरों का हुआ है विवाह
बता दें कि हरियाणा कैडर के आईएएस अफ सर राहुल हुड्डा का विवाह 2015 बैच की गुजरात कैडर की आईएएस अफ सर नेहा के साथ हुआ है। इसके चलते ही नेहा को गुजरात से हरियाणा में इंटर स्टेट ट्रांसर्फ र कर अपने यहां बुला लिया गया है। हालांकि इससे पहले भी प्रदेश में ऐसे बहुत से आईएएस और आईपीएस अफ सर हैं, जिनका विवाह के बाद हरियााणा में इंटर स्टेट ट्रांसर्फ र हुआ है। मगर फि लहाल चर्चा इन नवदपंति की हो रही है।
यह भी पढ़े…Amazon Prime Day Sale 2021: डिस्काउंट के साथ खरीदें स्मार्टफोन
इन दोनों अधिकारियों के विवाह के बाद गुजरात और हरियाणा सरकारों ने नेहा के ट्रांसर्फ र पर बिना किसी विवाद के सहमति प्रदान की है। इसके बाद केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने आईएएस कैडर नियम 1954 के तहत नोटिफिकेशन जारी किया है।राहुल दिल्ली और नेहा बिहार की रहने वाली हैबता दें कि दिसंबर 2015 में राहुल हुड्डा को आईएएस का हिमाचल कैडर दिया गया था। पंरतु हिमाचल कैडर के एलॉट होने के बाद राहुल ने हरियाणा कैडर की आईएएस अफ सर से विवाह किया था। जिसके बाद राहुल को हिमाचल प्रदेश से हरियाणा में तबादला कर दिया गया था।
राहुल तभी से हरियाणा कैडर में नियुक्ति पर हैं और प्रशासनिक सेवा में कार्यरत हैं। पंरतु इन दोनों का विवाह अधिक समय तक चल नहीं पाया और उनमें तलाक हो गया। इसके बाद राहुल ने गुजरात कैडर की आईएएस अफ सर नेहा से शादी कर ली, जिसके बाद उनका हरियाणा में तबादला हो गया है। हालांकि नेहा मूल रूप से बिहार से ताल्लुक रखती हैं, जबकि राहुल दिल्ली के मूल निवासी हैं। मगर आईएएस पास करने के बाद नेहा को गुजरात तथा राहुल को हिमाचल प्रदेश कैडर एलॉट हुआ था। शादी के बाद राहुल अवकाश पर हैं और चार महीने के लिए विदेश यात्रा पर गए हैं।
Scrap aluminium compaction Aluminium recycling outreach Metal waste processing tools