सत्य खबर , मुंबई।
Actress Richa Chadha landed in controversy
बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। अभिनेत्री भारतीय सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के एक ट्वीट को रीट्वीट करने और गलवान घाटी का नाम बीच में लाने के बाद से ही विवादों में घिर गई हैं। अभिनेत्री पर सेना का अपमान करने का आरोप लगा है। सोशल मीडिया यूजर्स से लेकर मनोरंजन जगत के सितारों तक, सभी ऋचा के इस ट्वीट के बाद से ही अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अभिनेत्री माफी मांग चुकी हैं, लेकिन मामला अभी ठंडा नहीं हुआ है। एक ओर कुछ सितारे ऋचा की जमकर आलोचना कर रहे हैं, तो कुछ अभिनेत्री के पक्ष में उतर आए हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस मामले में अभी तक किन सितारों ने ऋचा का पक्ष लिया और उनका विरोध कर रहे हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। अभिनेत्री भारतीय सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के एक ट्वीट को रीट्वीट करने और गलवान घाटी का नाम बीच में लाने के बाद से ही विवादों में घिर गई हैं। अभिनेत्री पर सेना का अपमान करने का आरोप लगा है। सोशल मीडिया यूजर्स से लेकर मनोरंजन जगत के सितारों तक, सभी ऋचा के इस ट्वीट के बाद से ही अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अभिनेत्री माफी मांग चुकी हैं, लेकिन मामला अभी ठंडा नहीं हुआ है। एक ओर कुछ सितारे ऋचा की जमकर आलोचना कर रहे हैं, तो कुछ अभिनेत्री के पक्ष में उतर आए हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस मामले में अभी तक किन सितारों ने ऋचा का पक्ष लिया और उनका विरोध कर रहे हैं।
अनुपम खेर
अनुपम खेर को भी ऋचा चड्ढा का ऐसा करना पसंद नहीं आया और उन्होंने अभिनेत्री की क्लास लगा दी। उन्होंने लिखा, ‘देश की बुराई करके लोगों के बीच लोकप्रिय होने की कोशिश कायर और छोटे लोगों का काम है। सेना के सम्मान को दांव पर लगाना…इससे ज्यादा शर्मनाक और क्या हो सकता है।’Actress Richa Chadha landed in controversy
निखिल सिद्धार्थ
‘कार्तिकेय 2′ के अभिनेता निखिल सिद्धार्थ ने भी ट्वीट कर ऋचा का विरोध किया है। उन्होंने लिखा, ’20 बहादुर भारतीय सैनिकों ने हमारे देश और हमारी रक्षा करते हुए गलवान में अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उनके परम बलिदान के बारे में पढ़कर आज भी हमारी आंखों में आंसू आ जाते हैं। राजनीति भूल जाओ। हमारी सेना और सशस्त्र बलों का हमेशा सम्मान किया जाना चाहिए और कभी अपमान नहीं करना चाहिए। ऋचा चड्ढा, प्लीज भारत पहले।’
Also check these news links:
गुरुग्राम में इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी ने खोला आउटलेट
AAP नेता सत्येंद्र जैन का एक ओर जेल वीडियो वायरल, जानिए अब जेल में क्या कर रहे मंत्री जी!
हरियाणा में इन तीन मंत्रियों को बदलने की हो रही तैयारी, जानिए क्यों
विवेक अग्निहोत्री
फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने भी ऋचा चड्ढा के विरोध में ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ‘मैं इस व्यवहार से बिल्कुल भी हैरान नहीं हूं। वे वास्तव में भारत विरोधी महसूस करते हैं। दिल की बात जुबान पर आ ही जाती है। और फिर वे पूछते हैं कि लोग बॉलीवुड को बायकॉट क्यों करना चाहते हैं।’
अशोक पंडित
फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने जुहू पुलिस स्टेशन में अभिनेत्री के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा, ‘मैंने जुहू पुलिस स्टेशन (मुंबई) में अभिनेत्री ऋचा चड्ढा के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज कारई। हमारे जवानों का मजाक उड़ाने का किसी को हक नहीं है। मुझे लगता है मुंबई पुलिस देश के कानून के अनुसार उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगी।’
परेश रावल
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता परेश रावल ने भी ऋचा चड्ढा के विवाद पर अपनी टिप्पणी दी है। उन्होंने लिखा, ‘भारतीय सशस्त्र बल, आप हैं तो हम हैं।’
नगमा
पूर्व अभिनेत्री और कांग्रेस नेता नगमा भी ऋचा चड्ढा के पक्ष में आई थीं, जिसके बाद वह लोगों के निशाने पर आ गईं। अभिनेत्री ने लोगों के फूटते गुस्से को देख अपने ट्वीट पर सफाई दी और कहा कि उन्होंने ऋचा का सपोर्ट नहीं किया था। नगमा ने कर्नल अशोक कुमार सिंह ने ट्वीट के ऋचा के सपोर्ट में किए गए ट्वीट को सही बताया था, जिसमें लिखा था कि अभिनेत्री ने सैनिकों के बलिदान का मजाक उड़ाया है। वह चुनाव की बात कर रही थी। इसके बाद नगमा की मंशा पर सवाल उठे तो उन्होंने कहा कि वह ऋचा का पक्ष नहीं ले रही थी, उन्होंने सेना के एक दिग्गज का समर्थन किया था।
प्रकाश राज
जहां एक ओर कई सितारे ऋचा का विरोध कर रहे हैं, तो प्रकाश राज उनके पक्ष में आ गए हैं। प्रकाश राज ने अक्षय कुमार को आड़े हाथ लेते हुए ट्वीट किया, ‘आपसे ये उम्मीद नहीं थी अक्षय कुमार…सर ऋचा चड्ढा हमारे देश के लिए आपसे ज्यादा प्रासंगिक हैं।’ इससे पहले भी प्रकाश राज ने ऋचा के सपोर्ट में ट्वीट करते हुए लिखा, ‘हम आपके साथ हैं ऋचा चड्ढा। हम जानते हैं कि आपके कहने का क्या मतलब था।’
गजेंद्र चौहान
‘महाभारत’ फेम गजेंद्र चौहान ने लिखा -‘कौन हैं ऋचा चड्ढा? हमारे हीरोस को अपमान करने का दयनीय प्रयास…. उन्हें शर्म आनी चाहिए।Actress Richa Chadha landed in controversy
Aluminium recycling yield enhancement Scrap aluminium sampling Scrap metal relocation and recycling
Scrap metal insurance Ferrous material facility inspections Iron waste drop-off
Ferrous material transformation, Iron recycling and reusing, Scrap metal market trends