सत्यखबर, पानीपत
हरियाणवीं संगीत की दुनिया में अब बच्चों ने भी कदम रखना शुरू कर दिया है। पानीपत में इसकी शुरूआत अरमान कश्यप पानीपतिया ने की है। जिनके हरियाणवीं गाने कांड़ को आज यहां होटल मिड टाउन में कांग्रेस नेता ओमबीर पंवार द्वारा रिलिज किया गया।
इस दौरान गाने में भूमिका व सहयोग करने वाली पुरी टीम मौजूद रही। इस गाने में डीओपी कर रहे व गायक व बाल हिरो की भूमिका निभा रहे अरमान कश्यप के पिता बबलू कश्यप ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उनके बेटे अरमान को बचपन से संगीत का शौक है। घर में भी गाने गाता रहता है। इसके शौक को देखते हुए इसे कुछ दिनों तक अमित सैनी रोहतकिया के पास सिखया गया।
जिसके बाद उसने खुद एक गाना लिखा जिसका नाम रखा गया कांड़। इस गाने को प्रस्तुत किया है हरियाणवीं धून कंपनी ने। जबकि गायक व हिरो अरमान कश्यप पानीपतिया है। को आरर्टिस्ट दीपक कपूर, सोमपाल कश्यप, बंसत रोहतक, विजय सिंहपरिया, रिंकू, सुरेन्द्र व अंशु हैं। वहीं डीपीओ स्वयं उसने की है यानि बबलू कश्यप ने। डायरेक्टर हैं सूरज सेहवाल, संगीत इंशात राही का है। मेकअप दिया है सुरेन्द्र ने। इसके अलावा रीना राना, गोविंद धीमान, राजेश रोहतक, करन कश्यप, रोहित कश्यप, पंकज सिंह व मुकेश सैनी जयपुर का भी विशेष सहयोग रहा है।
Aluminium scrap inspection Aluminium scrap community engagement Scrap metal product distribution