सत्यखबर, जींद
हरियाणा। प्रदेश में उद्योग धंधे शुरू होने के साथ ही करीब 65 हजार कामगारों ने अपने राज्यों में जाने का इरादा छोड़़ दिया है। अपने-अपने प्रदेश जाने के लिए हरियाणा सरकार के पास रजिस्ट्रेशन करा चुके इन कामगारों ने अपना रजिस्ट्रेशन रद करा दिया और उद्योग धंधों में काम पर जुट गए हैं। इनमें कई लोग ऐसे हैं, जो खुद का काम करते हैं। वे भी अब अपने प्रदेश नहीं जाएंगे। इन लोगों को आशंका थी कि लॉकडाउन की अवधि बढ़ सकती है। इसलिए यहां फंसे रहने से बेहतर है कि किसी भी तरह अपने प्रदेश लौट आएं। दूसरी तरफ जो श्रमिक अपने-अपने राज्य में जा चुके हैं,उन्हेंं वापस लाने के लिए हरियाणा सरकार संजीदा हो गई है। ऐसे श्रमिकों को पहले अपने संस्थान यानी फैक्ट्री मालिकों से संपर्क करना होगा। फैक्ट्री मालिक यदि सरकार से आग्रह करेंगे तो हरियाणा सरकार इन कामगारों को वापस लाने के लिए फैक्ट्री मालिकों को बसें मुहैया कराएगी। हरियाणा के डिप्टी सीएम एवं उद्योग मंत्री दुष्यंत चौटाला ने अपने-अपने प्रदेश लौटे इन कामगारों को वापस बुलाने की व्यवस्था करने का भरोसा दिलाया है।
फैक्ट्री मालिकों को स्पेशल बसें देगी सरकार
हरियाणा से अभी तक सवा तीन लाख श्रमिक अपने प्रदेशों में जा चुके हैं। लॉकडाउन-थ्री के दौरान सरकार ने प्रवासी मजदूरों को उनके पैतृक राज्यों में भेजने के लिए रेलगाडिय़ों तथा बसों का प्रबंध किया था। हरियाणा से अब तक सबसे अधिक बिहार व उत्तर प्रदेश के लिए रेलगाडिय़ों चली हैं।
दूसरे नंबर पर मध्यप्रदेश है। इसके अलावा हरियाणा राज्य परिवहन की सैंकड़ों बसों की मदद से उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में प्रवासी मजदूरों व उनके परिवारों को भेजा गया है। दो दिन पहले सरकार ने जहां प्रवासियों के लिए चलाई गई श्रमिक विशेष रेलगाडिय़ों को बंद कर दिया है वहीं अब प्रदेश के लगभग सभी जिलों में उद्योग धंधे शुरू हो चुके हैं। हरियाणा सरकार ने लॉकडाउन चार के दौरान प्रदेश में 50 हजार 794 उद्योग-धंधे दोबारा चालू करवाए हैं,जिनमें 31 लाख 10 हजार 493 कर्मचारी काम पर लौटे हैं। सीआइडी प्रमुख अनिल कुमार राव ने भी इस बात की पुष्टि की है कि 65 हजार लोगों ने पंजीकरण के बावजूद अपने राज्यों में जाने की बजाए दोबारा हरियाणा में रहकर अपना जीवन यापन करने का फैसला किया।
Aluminum scrap recycling services Aluminium scrap reselling Scrap metal utilization
Metal scraps reprocessing Ferrous material data analysis Iron scrap recovery and processing
Ferrous waste reclamation depot, Iron scrap export procedures, Metal waste reduction strategies