सत्यखबर, घरौंडा,विवेक कुमार राणा
घरौंडा के उपमंडल कार्यालय के समीप स्थित उपमंडल कॉन्फ्रेंस हॉल में अचानक आग लग गई। आग लगने से पूरे उपमंडल परिसर में हलचल मच गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया और स्थिति को काबू किया।रविवार को उपमंडल कॉन्फ्रेंस हॉल में दोपहर के समय एसडीएम गौरव कुमार ने कोविड-19 गतिविधियों से संबंधित, गेंहू की खरीद को लेकर अधिकारियों की मीटिंग ली थी। इसके बाद एसडीएम वहां से चले गए लेकिन घरौंडा के तहसीलदार व नायब तहसीलदार उपमंडल परिसर में ही मौजूद रहे। अचानक कर्मचारियों ने कांफ्रेंस हाल से धुंआ उठता दिखा तो वहां हलचल मच गई। कांफ्रेंस हाल में आग लगी हुई थी। इस पर तुरंत फायर ब्रिगेड कार्यालय में फोन पर फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। फायर ब्रिगेड ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान चारों और धुआं ही धुआं हो गया। आग लगने के कारणों का स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि एसडीएम द्वारा ली गई मीटिंग के दौरान एसी चलाया गया था। स्पार्किंग होने के कारण आग लगने का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने के कारण दो एससी,कुर्सी जल गए। ज्यादातर नुक्सान कान्फ्रेंस हाल में हुआ।
तहसीलदार रमेश कुमार ने बताया की कान्फ्रेंस हाल में डेढ बजे एसडीएम ने गेंहू की खरीद को लेकर अधिकारियों की बैठक ली थी,बैठक के बाद कार्यालय में अपने-अपने कमरों में चल गए। सवा तीन बजे देखा तो कार्यालय में धुंआ ही धुंआ उठ रहा था,हम नीचे उतर आए ओर तुरन्त ही फायर बिग्रेड को फोन करके बुलाया,फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। आग लगने से दो एसी व कुर्सियां जल गई। गनिमत रह रही की कार्यालय के किसी ओर कमरे में आग नही पहुंची अन्यथा भारी नुक्सान हो सकता था।
https://www.youtube.com/watch?v=m5ldjh5nI0k&t=5s
Scrap aluminum sorting and grading Aluminium scrap sourcing Metal waste recycling solutions
современная клиника семейной медицины сделать мед справку задним числом официально где купить справку медицинскую от врача
batmanapollo.ru