सत्य खबर, नई दिल्ली
कोटा में 14 साल की छात्रा की हत्या ट्यूशन टीचर गौरव जैन ने ही की थी। वह उससे एकतरफा प्यार करता था। उसने लड़की को प्रपोज किया, पर उसने इनकार कर दिया था। यह बात गौरव को इतनी नागवार गुजरी कि उसने पहले रेप की कोशिश की। फिर कमरे में उसका गला घोंट दिया। इसके बाद उसकी बॉडी को फंदे पर लटकाकर घर से भाग गया। गौरव को सोमवार की देर रात गुरुग्राम (गुड़गांव) से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसे कोटा लाया गया है। गुरुग्राम में गौरव की बहन रहती हे। उसके घर के आसपास निगरानी की गई। साइबर सेल की टीम भी एक्टिव हुई। तब जाकर गिरफ्तारी हो सकी।
13 फरवरी को हुई थी वारदात
घटना कोटा में 13 फरवरी को हुई थी। गौरव जैन पिछले 3 साल से लड़की को पढ़ा रहा था। इसी दौरान छात्रा को पसंद करने लगा। छात्रा से उसका अटैचमेंट हो गया। गौरव साइको है। 13 फरवरी को उसने छात्रा को ट्यूशन पढ़ने के लिए अपने घर पर बुलाया। 15 फरवरी को छात्रा का मैथ्स का पेपर था। ऐसे में छात्रा को पढ़ाई की चिंता थी। वह ट्यूशन पहुंच गई। 13 फरवरी को ही छात्रा से गौरव ने प्यार का इजहार किया। छात्रा ने इसका विरोध किया। उसने गौरव की बात मानने से इनकार कर दिया। सूत्र बताते हैं कि इसके बाद गौरव ने आपा खो दिया। लड़की को उसने मार डाला। पहले गला घोंटा। फिर रस्सी से उसके हाथ पैर कसकर बांध दिए। गले में भी रस्सी का फंदा लगा दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद गौरव ने अपने कमरे में ताला लगाकर फरार हो गया।
भागने का समय मिले इसलिए किया लड़की की मां को फोन
आरोपी ने हत्या के बाद आसानी से भागने के लिए भी प्लानिंग कर ली थी। उसने हत्या करने के तुरंत बाद छात्रा की मां को फोन कर कहा कि एक्स्ट्रा क्लास के चलते छात्रा एक बजे तक ट्यूशन पढ़ेगी। ऐसे में बच्ची के परिजन भी एक बजे उसे लेने पहुंचे। जब तक आरोपी स्कूटी लेकर फरार हो चुका था।
1000 से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले, 32 टीमें लगी
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पिछले 8 दिन से 32 टीमें लगी हुई थीं। दो सौ से ज्यादा पुलिसकर्मियों को लगाया गया था। इन टीमों ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक हजार से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले। कोटा पुलिस की साइबर सेल की टीम भी कुछ दिन पहले गुरुग्राम पहुंची थी। आरोपी की बहन के घर के आसपास काफी जानकारी जुटाई थी। कोटा पुलिस के साइबर सेल के एक पुलिसकर्मी की काफी अहम भूमिका रही। उन्होंने गुरुग्राम में अपने सोर्स एक्टिव की और आरोपी की बहन के घर की निगरानी में लगवाया। सोमवार सुबह से ही कोटा पुलिस की टीम भी निगरानी कर रही थी। ऐसे में आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
Aluminium scrap traceable documentation Aluminium scrap stockpile management Metal reclaiming and reclaiming solutions
Scrap metal buyers Ferrous metal trade Scrap iron management
Ferrous material recycling associations and memberships, Iron recycling center, Scrap metal reclaiming and recycling