सत्यखबर, चढ़ीगढ़
कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के बीच अक्षय तृतीय पर गन्नौर का दूल्हा अपनी दुल्हन को ले आया। लेकिन दिल्ली से हरियाणा शादी करने आए दो दूल्हों व उनके परिजनों को वापस भेज दिया गया। पुलिस ने कुंडली बार्डर सील होने के चलते उन्हें वापस भेज दिया। जानकारी के अनुसार कैलाना के पूर्व सरपंच का भतीजा प्रशासन से अनुमति लेकर परिवार के तीन सदस्यों के साथ जाकर अपनी दुल्हन को लेकर आया है। कैलाना गांव के पूर्व सरपंच विरेंद्र फौगाट के भाई राजेंद्र का बेटा संजीव सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए कुछ घंटों में दुल्हन को स्वयं कार चलाकर घर ले आया। फिलहाल गांधी नगर में रहने राजेंद्र ने बताया कि उसके बेटे संजीव की शादी की तिथि पहले से ही तय थी। लॉकडाउन के चलते सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए प्रशासन की तरफ से दूल्हे के अलावा 3 लोगों को बरात में जाने की अनुमति थी। जिस पर दूल्हे समेत परिवार के चार सदस्य दो गाड़ियों में गांव चिरस्मी में शादी करने गए। लड़की के पिता चिरस्मी निवासी राजबीर ने भी इसकी सराहना की। शादी में दूल्हा संजीव व दुल्हन मोनिका मुंह पर मास्क लगाने के साथ बीच-बीच में अपने हाथों को सैनिटाइज करते रहे। संजीव ने शादी की अनुमति देने के लिए गन्नौर के एसडीएम का आभार व्यक्त किया। वह स्वयं कार चलाकर अपनी दुल्हन को लेकर गांधी नगर में पहुंचा।
कुंडली बार्डर से लौट गए दो दूल्हे
अक्षय तृतीय पर शादी करने के लिए दिल्ली से हरियाणा पहुंचे दो दूल्हों को पुलिस ने धारा 144 लगी होने के चलते कुंडली बार्डर से वापस भेज दिया। एक दूल्हा अपने परिवार के 12 सदस्यों के साथ पहुंचा था तो दूसरा भी परिवार के लोगों को साथ लेकर हरियाणा में दुल्हन लेने आ रहा था। दोनों को पुलिस ने कुंडली बार्डर से वापस भेज दिया। एक दूल्हे ने शादी की अनुमति होने की बात भी कही,लेकिन प्रशासनिक टीम ने धारा 144 लगी होने की हिदायत देते हुए उन्हें वापस भेज दिया। इसके बाद वह बार्डर से लौट गए।
धारा 144 लगी होने के चलते परिवार के साथ शादी करने दिल्ली से हरियाणा में आ रहे दो युवकों को वापस भेज दिया गया है। जिले में कोरोना संक्रमण के चलते धारा 144 लगाई गई है। जिसकी अवहेलना नहीं होने दी जाएगी।
https://www.youtube.com/watch?v=ODOqhfm9MzE
Scrap aluminium storage solutions Aluminium scrap value addition Scrap metal recycling center