सत्य खबर, तेलंगाना
आज हम आपको एक अनोखी प्रेम कहानी की दास्तां बताने वाले हैं। जिसका सफर, प्रेम से शुरू होकर शादी तक तो पहुंचा, लेकिन इस शादी ने पूरी दुनिया को हैरत में डाल दिया। आज जहां एक तरफ लड़कों को शादी के लिए एक दुल्हन तक नहीं मिल पा रही। वहीं तेलंगाना के एक युवक पर तो, मानों भगवान मेहरबान ही हो गए। जी हां इश्वर ने इस युवक के नसीब में एक नहीं बल्कि दो-दो पत्नियों का साथ लिखा। और इसे इन खतरों से लड़ने की शक्ति भी दे डाली।
एक मंडप, एक दुल्हा और दुल्हनें दो और दोनों दुल्हनों के साथ अग्नि को साक्षी मानकर लिए गए फेरे, सही सुन रहे हैं आप ये मामला तेलंगाना के उत्नूर अंचल के घनपुर गांव में रहने वाले एक युवक का है, जिसने दो लड़कियों के साथ एक ही मंडप में शादी की। जिसके बाद वो खतरों का खिलाड़ी बन गया। सोशल मीडिया पर लोग इस युवक को खतरों का खिलाड़ी बता रहे हैं। क्योंकि इस युवक ने शादी के लिए बकायदा दोनों प्रेमिकाओं से सहमती ली, और तीनों परिवारों की रजामंदी से ये शादी संपन्न हुई। दोनों लड़कियों के परिजनों ने नवविवाहित वर-वधू को खुशी-खुशी आशिर्वाद दिया। इस अनोखी शादी में शामिल होने वालों में भी खासा उत्साह था। और हो भी क्यूं ना ऐसी शादियां बार-बार देखने को कहां मिलती हैं।
अब आपको बताते हैं कि किस तरह शुरू हुई ये गजब प्रेम कहानी।
दरअसल युवक ने बीएड की पढ़ाई की और एक कॉलेज में बच्चों को प्रतियोगिताओं की तैयारी करवाने के लिए जाने लगा। जहां उसे एक साथ 2 लड़कियों से प्यार हो गया। और ये प्यार इतना परवान चढ़ा कि युवक दोनों ही लड़कियों ने शादी करने का मन बना बैठा। ये युवक पिछले 4 साल से दोनों लड़कियों को डेट कर रहा था। लेकिन जब बात शादी की आई तो मसला बिगड़ने लगा। लेकिन इस युवक ने खतरों का खिलाड़ी बन इस खतरे से भी अपनी नैया को पार लगा ली। युवक ने दोनों प्रेमिकाओं को इस प्रेम कहानी की सारी दास्तां बंया कर दी। और दोनों से ही शादी का प्रस्ताव रख दोनों को शादी के लिए राजी कर लिया। दोनों की सहमती के बाद इस अनोखी शादी को संपन्न किया गया। जिसकी चर्चाएं पूरे देश में हो रही हैं।
Scrap aluminium export-import Aluminium recycling center Metal scrap sourcing