हरियाणा

एसडी महिला कॉलेज की पूजा ने पाया पहला स्थान

सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-

Haryana Crime: हरियाणा में घरेलू कलह बना खूनी खेल, पत्नी और आठ महीने के बेटे की हत्या
Haryana Crime: हरियाणा में घरेलू कलह बना खूनी खेल, पत्नी और आठ महीने के बेटे की हत्या

चौधरी रणबीर सिंह विशवविद्यालय द्वारा एमकॉम प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस परीक्षा परिणाम में एसडी महिला कॉलेज की छात्राओं का परिणाम बहुत शानदार रहा। कॉलेज प्राचार्या डॉ. पूनम शर्मा ने बताया कि एमकॉम प्रथम सेमेस्टर की वरियता सूचि में पूजा पुत्री सुंदरलाल ने प्रथम स्थान, मुस्कान पुत्री प्रमोद सिंगला ने द्वितीय स्थान, नेहा पुत्री राजेश ने पांचवां स्थान, कोमल पुत्री किताब सिंह ने छठा स्थान हासिल किया। वहीं अन्य छात्राओं ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की। उन्होंने कहा कि छात्राओं की इस सफलता के पीछे प्राध्यापिकाओं व अभिभावकों का अहम योगदान हैं, जिनके मार्गदर्शन में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। छात्राओं की इस शानदार सफलता पर संस्था के प्रधान सुरेश सिंघल, उप प्रधान राजकुमार, सचिव जियालाल गोयल एवं प्राचार्या डॉ. पूनम शर्मा ने बधाई दी।

Haryana News: करनाल के जटपुरा में पुरानी दुश्मनी का हुआ खौफनाक टकराव, पुलिस भी बनी निशाना
Haryana News: करनाल के जटपुरा में पुरानी दुश्मनी का हुआ खौफनाक टकराव, पुलिस भी बनी निशाना

Back to top button