सत्यखबर जाखल, (दीपक) – भारत की लाइफ लाइन रेल के बाद अब हरियाणा की धड़कन रोडवेज प्रवासी मजदूरों के लिए वरदान साबित हो रही है। उतर प्रदेश से हरियाणा में धान का सीजन लगाने आए प्रवासी मजदूरों की मुश्किलें अब धीरे धीरे कम होती नजर आ रही है। इन मजदूरों को अपने अपने गतवँय तक पहुंचे देख इनके खुशी शल्क रही है। यह प्रवासी मजदूर अपने अपने धर जाने के लिए पूरी तरह से उतसाहित है। मंगलवार दोपहर को जाखल से 19 मजदूरों को उतर प्रदेश के लिए रवाना किया गया है। वही इनको देखते हुए दूसरे मजदूरों ने भी जल्द ही अपने घर जाने की उम्मीद जताई है।
इन प्रवासी मजदूरों को मंगलवार को जाखल से फतेहबाद ले जाएगा। जिनको सुबह उतर प्रदेश के लिए रवाना किया जाएगा। इससे पहले भारतीय रेल बिहार में मजदूरों को छोड़कर आ रही है। घर जाने की खुशी में मजदूरों ने सरकार का शुक्रिया किया और कहा अब अपनो के बीच पहुंच पाएंगे। यह सुविधा मिलने से मजदूर काफी खुश नजर आए, आज सुबह से ही इन्हें जाखल के स्थानीय बस स्टैंड पर एकत्रित किया गया। प्रशासन की देखरेख में इनको यहां से फतेहबाद ले जाया गया।
दूसरे मजदूरों ने भी जल्द अपने घर जाने की जगाई आस
वही शहर में अलग अलग जगह पर काम कर रहे अन्य मज़दूर उनको छोड़ने आए मजदूरों ने भी अपने घर जाने की आस उठाई है। उन्होंने कहा कि हमने भी अपनी जानकारी आनलाइन के माध्यम से सरकार को भेज दी है। हमे भी उमीद है। कि हम भी जल्द अपने घर जा सके गए। वहां पर खड़े अन्य प्रवासी मजदूरों ने प्रशासन से गुहार लगाई है। कि हमे भी जल्द अपने घर भेजा जाए ताकि हम भी अपने परिजनों से मिल सके।
https://www.youtube.com/watch?v=FvaWIbShyXM
Aluminium scrap sustainability practices Scrap aluminium baler Scrap metal end-of-life management
Metal scrap yard Ferrous metal scrap reclamation Iron scrap recollectors
Ferrous material collection services, Iron recycling and reclaiming center, Metal recycling center