सत्यखबर, जींद, अशोक छाबड़ा
हरियाणा में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। मंगलवार को 11 मरीज बढऩे के बाद कुल 741 मरीज हो गए। फरीदाबाद में 4,सोनीपत में 2, अम्बाला, पंचकूला, करनाल, कुरुक्षेत्र और रेवाड़ी में 1-1 केस सामने आया। ठीक होने वालों की संख्या में 3 की बढ़ोतरी हुई और अब तक 340 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। वहीं अब 390 एक्टिव मरीज मौजूद हैं। सरकार ने नए नियमों के मुताबिक अस्पतालों से मरीजों को छुट्टी देना शुरू कर दी है। इस नियम तक तहत मंगलवार को गुडग़ांव से दो नर्स को छुट्टी दी गई। आने वाले दिनों में काफी मरीजों को छुट्टी दी जा सकती है।
फरीदाबाद में पूरा परिवार कोरोनाग्रस्त
फरीदाबाद के सेक्टर-28 में एक पूरा परिवार कोरोना संक्रमित हो गया है। अब घर में अकेली 11 साल की लड़की रह रही है। उस घर में उसके रिश्तेदार तक आने को तैयार नहीं हैं। ऐसे में पड़ोसी बेशक घर के भीतर न जा पा रहे हों लेकिन उन्होंने बाहर से ही मदद का हाथ बढ़ाया है।
पड़ोस में रहने वाले कई परिवार अपने स्तर पर जितना हो सकता है,बच्ची की पूरी देखभाल करने में पीछे नहीं हैं। पड़ोसी इस बच्ची से वीडियो कॉल के जरिए संपर्क में हैं। वह बच्ची को खाना पहुंचाते हैं और कई बार तो रात के समय डेढ़ दो बजे तक घर के बाहर पहरा भी देते हैं। बच्ची को कोई तकलीफ ना हो,उसके लिए पड़ोसी हरसंभव सहायता करने के लिए तैयार हैं।
कुरुक्षेत्र में छठी कक्षा की छात्रा कोरोना पॉजिटिव
कुरुक्षेत्र जिले में खंड बाबैन के गांव धनानी में 11 वर्षीय लड़की कोरोना पॉजिटिव मिली है। अब गांव को क्वारैंटाइन कर दिया गया है। लड़की को शाहाबाद के आदेश अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पीडि़त बच्ची के पिता ने बताया कि उसकी चचेरी बहन हरियाणा पुलिस में कार्यरत है,जिसकी डयूटी पंचकूला के सैक्टर-5 में लगी हुई है। हरीगढ़ भौरख निवासी एक महिला कुक भी उसी थाने में कार्यरत थी,जो कोरोना पॉजीटिव पाई गई थी। तीन-चार दिन पहले ही उसकी चचेरी बहन गांव धनानी में आई थी और अगले दिन वापिस पंचकूला चली गई थी। उन्होंने कहा कि कुक के कारण उसकी बहन का भी कोरोना टेस्ट किया था। इसके साथ-साथ परिवार के 11 सदस्यों के सैंपल लिए थे, जिनमें से बच्ची कोरोना पॉजिटिव मिली है।
रायपुररानी में 60 वर्षीय बुजुर्ग पॉजिटिव
रायपुररानी के गांव बागवाली में मंगलवार को 60 वर्षीय बुजुर्ग जोगिंदर पाल को कोरोना पॉजिटिव का मामला सामने आया है। पंचकूला में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 23 हो गई है इनमें 5 एक्टिव केस और बाकी ठीक होकर घर जा चुके हैं। सीएमओ जसप्रीत कौर ने बताया कि इनमें से पिछले अधिकतम करोना पॉजिटिव मरीजों को निगिटिव रिपोर्ट आने के बाद छुट्टी दे दी है। पंचकूला में अब करोना एक्टिव मरीजों की संख्या 5 हो गई है।
हरियाणा में मरीजों का आंकड़ा 741 पहुंचा
हरियाणा में अब तक गुडग़ांव में 145, सोनीपत में 107, फरीदाबाद में 106, झज्जर में 83, नूंह में 59, अम्बाला में 42, पलवल में 37, पानीपत में 36, पंचकूला में 23, जींद में 17, करनाल में 15, यमुनानगर में 8, सिरसा और फतेहाबाद में 7-7, भिवानी और रोहतक में 6, महेंद्रगढ़ में 5, हिसार, रेवाड़ी और चरखी दादरी में 4-4, कैथल और कुरुक्षेत्र में 3-3 पॉजिटिव मिले। इसके अलावा, मेदांता अस्पताल गुडग़ांव में 14 इटली के नागरिकों को भी भर्ती करवाया गया था, जिन्हें हरियाणा ने अपनी सूची में जोड़ा है। प्रदेश में अब कुल 340 मरीज ठीक हो गए हैं। नूंह में 57, गुडग़ांव में 54, फरीदाबाद में 55, अम्बाला में 38, पलवल 33, सोनीपत में 24, पंचकूला में 18, झज्जर में 10, पानीपत में 8, करनाल में 5, सिरसा और यमुनानगर में 4-4, यमुनानगर, भिवानी और हिसार में 3-3, कैथल, कुरुक्षेत्र, रोहतक में 2-2, चरखी दादरी, फतेहाबाद 1-1 मरीज ठीक होने पर घर भेजा गया। 14 मरीज इटली के भी ठीक हुए हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=2xEke5d6Sgo
Aluminium scrap ecological footprint Scrap aluminium repurposed materials Scrap metal auctions