सफीदों, (महाबीर मित्तल)
आल हरियाणा पीडब्ल्युडी़ मैकनिकल कर्मचारी यूनियन की एक बैठक नगर के जनस्वास्थ्य विभाग प्रांगण में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्रांच प्रधान जितेंद्र भारद्वाज तथा संचालन सख्चिव विकास कुंडू ने किया। इस बैठक में उपस्थित कर्मचारियों ने कच्चे कर्मचारियों को पिछले 3 माह से वेतन ना दिए जाने को लेकर रोष जाहिर किया। बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार हर रोज कर्मचारी विरोधी नीतियां लागू कर रही है। पिछले कई माह से कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पा रहा है।
वेतन ना मिलने के कारण कच्चे कर्मचारियों को जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने सरकार से मांग की कि कच्चे कर्मचारियों को अविलंब वेतन उपलब्ध करवाएं। इस मौके पर प्रमुख रूप से जितेंद्र भारद्वाज व विकास कुंडू के अलावा देवराज, अनिल हुड्डा, दलबीर कौशिक, राजवीर अत्री, अजमेर, संदीप, कश्मीरी लाल रजाना, बंसीलाल, दलबीर, महेंद्र, पालाराम, रिंकू, गुलाब, विकास, नसीब, सुरेंद्र, अजय, विश्वजीत, सुखदेव, संदीप सांगवान, विनोद, विक्रम, सेवाराम, विपिन, होशियार सिंहा, कश्मीरी लाल व प्रेमलाल मौजूद थे।
https://www.youtube.com/watch?v=hxWa-B3K8VA
Aluminum scrap industry Aluminium scrap disassembly Metal recovery yard