सत्य खबर, करहल
उत्तर प्रदेश में आज 403 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती हो रही है। शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी ने जबरदस्त बढ़त बनाई हुई है। चुनाव में जिन सीटों पर सबकी निगाहें हैं, उनमें मैनपुरी की करहल सीट भी है। जिस पर सपा से पूर्व सीएम अखिलेश यादव तो भाजपा से केंद्र में मंत्री एसपी बघेल चुनाव लड़ रहे हैं। करहल में अभी तक के रुझानों में अखिलेश यादव बड़ी बढ़त बनाते दिख रहे हैं। बता दें कि सपा मुखिया अखिलेश यादव का ये पहला विधानसभा चुनाव है।
*हस्तिनापुर सीट से एक्ट्रेस अर्चना गौतम आगे या पीछे? जानिए*
करहल विधानसभा सीट पर अभी तक 50 हजार मतों की गिनती हुई है, जिसमें से अखिलेश यादव 35 हजार से ज्यादा वोट पाए हैं। उनके बाद भाजपा के एसपी बघेल को 12 हजार मत मिले हैं। ऐसे में अखिलेश को करीब 23 हजार की लीड हासिल हो गई है। बहुजन समाज पार्टी के कुलदीप को नारायण को 2300 वोट इस सीट पर अभी तक मिले हैं।
Global aluminum scrap demand Scrap aluminium trading dynamics Scrap metal utilization centers