सत्य खबर, चरखी दादरी, अशोक कुमार
चरखी दादरी में एक मजदूर युवक ने कहासुनी से परेशान होकर अपने घर पर पंखे के हुक से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों ने दयानंद कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी के खिलाफ धारा 306 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
बता दें कि दादरी शहर के वार्ड नंबर 10 के खटीकान मौहल्ला निवासी 43 वर्षीय कृष्ण मजदूरी का कार्य करता था। बुधवार रात को वो खाना खाने के बाद परिजनों के साथ सोया था और गुरुवार सुबह एक कमरे में पंखे के हुक पर लगे फंदे पर उसका शव लटकता मिला। मृतक की पत्नी कृष्णा और भाई राजकुमार ने दयानंद कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति पर कृष्ण को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया।
परिजनों ने बताया कि कृष्ण की चार दिन पहले दयानंद कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति से कहासुनी हुई थी। उस व्यक्ति ने दो दिन पहले घर आकर कृष्ण को धमकी भी दी थी। इसके बाद से कृष्ण तनाव में था।
यह भी पढें:- कूलर खरीदने के बहाने फसाया दुकानदार, फिर मांगे युवती ने तीन लाख रुपए
सिटी थाना प्रभारी वीर सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान पर पुलिस ने दयानंद कॉलोनी निवासी व्यक्ति के खिलाफ धारा 306 के तहत केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।
Aluminum scrap products Aluminium scrap processing methods Metal refuse reclamation