हरियाणा

कांग्रेस नेत्री विद्यारानी ने सुनी व्यापारियों की समस्याएं

सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-

गुरुग्राम से चंडीगढ़ का सफर हुआ और अधिक सुगम,नई वोल्वो बस शुरू 
Haryana: गुरुग्राम से चंडीगढ़ का सफर हुआ और अधिक सुगम,नई वोल्वो बस शुरू 

कांगे्रस नेत्री विद्यारानी दनौदा ने व्यापारी वर्ग की बैैठक ली और इस दौरान उन्होंने व्यापारियों की समस्याएं सुनी। विद्यारानी दनौदा ने व्यापारियोंं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार व्यापारी वर्ग बहुत दु:खी है। जिस कारण व्यापारी आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि देश में बड़ी-बड़ी कंपनियां जीएसटी की मार के कारण कर्मचारियों को निकालने पर मजबूर हो रही हैं। जिससे कर्मचारियों को खाने के भी लाले पड़ गये हैं। उन्होंने कहा कि अगर यही हाल रहा, तो वह दिन दूर नहीं, जब व्यापारी कर्ज के बोझ तले दबता हुआ नजर आयेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के समय हर व्यापारी वर्ग खुश था और व्यापारी की सारी समस्याओं को दूर किया जाता था। लेकिन अब व्यापारी की समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। जिससे व्यापारियों को अपना पुश्तैनी काम छोडऩे का मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश मेंं कांगे्रस की सरकार आने पर व्यापारियों के हितों का ध्यान रखा जायेगा। इस अवसर पर विनोद मंगला, कैलाश सिंगला, नरेश चंद, जयदेेव बंसल, प्रवीण मित्तल, दीपक, ओमप्रकाश, बलराम आर्य, पवन, तेजवीर, आशीष बंसल आदि व्यापारी मौजूद थे।

Haryana Bhrti
Haryana Bhrti: सिरसा, हिसार, फतेहाबाद व जींद के युवा अग्निवीर भर्ती के लिए इस तारीख तक करे आवेदन

Back to top button