सफीदों में महिला कांग्रेस द्वारा महिला पंचायत आयोजित
सत्य खबर सफीदों, महाबीर मित्तल: नगर की महाराजा शूरसैनी धर्मशाला में बुधवार को महिला कांग्रेस द्वारा महिला पंचायत का आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्यातिथि हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा कुमारी शैलजा रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्षा शुधा भारद्वाज व संयोजन महिला कांग्रेस की ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुनीता चंदन ने किया। वहीं सफीदों हलका के विधायक सुभाष गांगोली व असंध के विधायक शमशेर गोगी विशेष रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम की आयोजक सुनीता चंदन ने आए हुए नेताओं को फूल मालाएं एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित व स्वागत किया।
अपने संबोधन में कुमारी शैलजा ने कहा कि देश की आधी आबादी अर्थात महिलाओं को उनके हक व पहचान देने की आवश्यकता है। आज भी महिलाएं अपनी एक अलग पहचान व अस्तित्व की तलाश में है। घर व समाज को बेहतर बनाने में महिलाओं का अहम योगदान है तथा महिलाओं के योगदान को कभी भी छोटा नहीं मानना चाहिए। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा महिलाओं को सम्मान देने का कार्य किया है। उसी के मद्देनजर आज मैं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष हुं। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने संघर्ष किया और वे प्रधानमंत्री बनी। प्रधानमंत्री बनकर उन्होंने बड़ी-बड़ी लड़ाईयां लड़ी और वे आयरन लेडी के रूप में प्रसिद्ध हुईं। कांग्रेस पार्टी को सोनिया गांधी के रूप में एक महिला बड़े ही अच्छे ढंग से संभाल रही हैं।
यह भी पढ़ें:- पंजाब में कौन होगा AAP का सीएम चेहरा, जानिए अरविंद केजरीवाल का जवाब
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की सोच थी कि महिलाओं को राजनीति के साथ-साथ समाज के हर क्षेत्र में आगे लाया जाए। राजीव गांधी ने महिलाओं को राजनीति में आगे लाने के लिए कानून बनाए। उसका सुखद परिणाम यह रहा कि आज महिलाएं सरपंच से लेकर विधायक व सांसद तक के चुनाव लड़ रही हैं और देश के बड़े-बड़े पदों को सुशोभित कर रही हैं। लड़कियां खेलों में भाग लेकर पदक लाकर भारत का नाम पूरे विश्व पटल पर रोशन कर रही हैं। उन्होंने बताया कि उनके लोकसभा क्षेत्र अंबाला में 9 विधानसभा सीटें हैं जिनमें से 4 सीटों पर महिलाओं ने चुनाव लड़ा है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर प्रहार करते हुए कहा कि इस सरकार में जनता का हर वर्ग बहुत दुखी है तथा त्राहि-त्राहि कर रहा है। इस सरकार में बड़े काम तो छोड़ो जनता के राशन कार्ड तक भी नहीं बन पाए हैं। रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल व राशन की कीमतें आसमान छू रही है। कांग्रेस शासन में जो रसोई गैस का सिलेंडर 400 रूपए में मिला करता था आज उसकी कीमत 1000 हो गई है। पढ़े-लिखे बच्चे बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। देश की नरेंद्र मोदी और प्रदेश की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने देश और प्रदेश को खटारा बना दिया है। देश का पेट पालने वाला अन्नदाता किसान तीन कृषि काले कानूनों के विरोध में पिछले एक साल से सड़कों पर बैठने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आजादी से लेकर आजतक लोगों के हकों की लड़ाई लड़ी है और हमेशा लड़ती रहेगी।
Aluminium recycling community engagement Aluminium recycling process innovation Industrial scrap recycling
Scrap metal waste Ferrous waste recovery centers Iron scrap treatment
Ferrous material distribution network, Iron scraps recycling, Metal scrap processing plant
Metal scrap depot Ferrous material recycling waste reduction Iron reclamation and repurposing
Ferrous recycle, Iron scrap recovery depot, Metal scrap sourcing