कांग्रेस सरकार बनते ही किसान का ही नहीं गरीब मजदूरों का कांग्रेस करेगी
कर्जा माफ ः तंवर
सत्यखबर, असंध ( रोहताश वर्मा ) । हरियाणा प्रदेश कांग्रेेस कमेटी के अध्यक्ष एवं
पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि मेयर चुनाव में कांग्रेस नहीं हारी,
क्यों कि उनके कहे मुताबिक पार्टी ने सिंबल पर चुनाव नहीं लड़ा और लोग
सड़कों पर ही नहीं अब तो चुनावी मशीनों में भी कांग्रेस के पंजे का
ढूंढते रहे। परंतु जब पंजा न मिला तो मजबूरन जनता को भाजपा के पक्ष में
मतदान करना पड़ा। भाजपा इसे अपने पक्ष में न समझे, क्योंकि खाली मैदान
नजर आने पर ही लोगों ने भाजपा को वोट दिए हैं। उपरोक्त विचार तंवर ने नई
अनाज मंडी में कांग्रेस नेता एवं खेत मजदूर प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष
शेर प्रताप शेरी द्वारा आयोजित किसान आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए
व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने यह कहकर कर्जदार किसानों
का अपमान किया कि भाजपा किसी भी किसान का कर्ज माफ नहीं कर सकती। तंवर ने
मंच के माध्यम से एलान किया कि यदि कांग्रेस की सरकार बनीं तो जिस तरह
हाल ही में मध्यप्रदेश, छतीसगढ़, राजस्थान के किसानों का करोड़ो रुपया
कर्जा माफ किया है, उसी प्रकार हरियाणा के किसानों का ही नहीं पहली बार
गरीब मजदूरों का भी कर्जा माफ किया जाएगा।
तंवर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह ने लोकसभा चुनाव के दौरान
किसानों मजदूरों व्यापारियों के साथ जो वायदे किए थे। उनमें से कोई भी
वायदा पूरा नहीं किया और देश की जनता को जिस तरह परेशान किया गया, उसी
परेशानी के चलते तीन राज्यों में जनता ने भाजपा के खिलाफ फतवा जारी करते
हुए कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया। उन्होंने
आरोप लगाया कि भाजपा ने एक भी किसान को फसली बीमा का लाभ नहीं दिया और 16
हजार रुपये करोड़ की राशि भाजपा द्वारा बैकडोर से निकाली गई।
पूर्व सांसद तंवर ने भाजपा पर सफाई के नाम पर बड़ा घपला करने का आरोप
लगाते हुए कहा कि इन लोगों ने 2 लाख करोड की राशि सफाई के नाम पर गटकी और
आज भी भाजपा गाय के नाम पर घटिया राजनीति करने का काम कर रही है। उन्होने
कहा कि भाजपा की डिजीटल इंडिया, मेक इन इंडिया, विदेश नीति, किसान नीति
सब फेल हैं। उन्होंने मंच के माध्यम से कहा कि चुनावी मोड़ में जनता है
और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लोकसभा के साथ साथ विधानसभा चुनाव के लिए
तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा सरकारी कर्मचारियों की
पुरानी पैंशन बंद कर दी गई। जोकि एक घीनोना कार्य है। कांग्रेस सरकार के
सत्ता में आते ही बंद हई कर्मचारियों की पैंशन बहाल कर दी जाएगी। मचं से
ही तंवर ने कहा कि जो पार्टी के लिए कार्यकर्ता मेहनत कर रहे हैँ समय आने
पर उनकी मेहनत का इनाम अवश्य दिया जाएगा। उन्होंने जींद
में गठित दुष्यंत चौटाला की जजपा पार्टी बारे कहा कि इनका कोई जनाधार
नहीं है। तंवर ने कहा कि जब दोनों इकट्ठा रहते थे तो उस समय कुछ नहीं था।
अब एक रुपये में से अठ्ठनी अठ्ठनी हो गई, अब क्या होगा। इस अवसर पर रैली
आयोजक शेर प्रताप शेरी ने अशोक तंवर से मंच के माध्यम से आग्रह करते हुए
कहा कि पिछले 35 वर्षों से यहां से बाहरी लोग ही बनते रहे हैं। जबकि
स्थानीय अर्थात हल्के के किसी भी व्यक्ति को टिकट देनी चाहिए। तभी इस
क्षेत्र का विकास होगा। रैली के दौरान हरियाणा गायक राजबाला ने भी लोगों
का मनोरंजन किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री बिल्लू कादियान, पूर्व विधायक
तेजबीर पूूंडरी, प्रदेश सचिव पंकज पुनिया,उमराव सिंह,
रविदत्त कौशिक, संतोष कैरालिया, रेख गुर्जर, नरेश जांगड़ा दलेल कौलखेड़ा, गुलाब थल, पूर्व सरपंच रामफल थल ,सुखबीर सिंधड,सुनील पांंचाल,सतबीर संंधू,सुुुनील कौशिक,जसवंत पन्नू, सोहनपाल ,बलजिंद्र मंचूरी,कर्ण कैरालिया, जयपाल संधू
सहित अन्य मौजूद रहे।
Scrap aluminium sustainability Aluminium scrap refurbishing Environmentally-friendly metal disposal