सत्यखबर कालका (यूनस सैमुएल) – कालका शहर में एक सभा द्वारा ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों पर पुष्प वर्षा कर किया गया सम्मानित। कालका शहर की गांधी चौक पर भगवान श्री परशुराम ब्राह्मण उत्थान सभा कालका की ओर से दिन और रात ड्यूटी आ दे रहे ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों पर फूलों की बरसात की गई तो पुलिसकर्मी और अधिकारीगण भी लोगों द्वारा किए गए इस तरह के मान-सम्मान से बेहद प्रभावित हुए और पुलिसकर्मियों ने इनकी लंबी आयु की कामना की।
भगवान श्री परशुराम ब्राह्मण उत्थान सभा कालका के प्रधान ने बताया कि कोविड-19 के खतरे के चलते ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की डयूटियां बेहद ही सख्त होती हैं और यह दिन और रात लोगों की सेफ्टी के लिए सड़क पर खड़े तैनात रहते हैं और रात को भी पुलिस गश्त करती है ताकि हम चैन से सो सकें इसलिए उन्हें सम्मानित किया गया था। और इनके लिए सभा द्वारा मंत्रोच्चारण के बाद ही इन पर पुष्प की वर्षा की गई थी और इन्हें सम्मानित किया गया था।
वहीं पुलिस अधिकारियों ने भी कहा कि इन लोगों को भी भगवान सही सलामत रखे और इनकी आयु लंबी रखें कालका ट्रैफिक पुलिस अधिकारी राम सिंह ने कहा कि उन्हें आज बहुत अच्छा लगा कि उन्हें इस तरह से ड्यूटी के दौरान सम्मानित किया जा रहा है और मैं इन लोगों की लंबी आयु और सही सलामती की कामना करता हूं।
Aluminium scrap extrusion Aluminium waste treatment
Scrap metal recycling methodologies Ferrous material recycling energy efficiency Iron scrap inspection
Ferrous scrap sorting techniques, Iron scrap reclaimer, Metal waste repurposing