सत्यखबर, रोहतक
रोहतक जिले के गांव किलोई के शिव मंदिर में भाजपाइयों को किसानों द्वारा बंधक बनाए जाने का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। मामले में आए दिन नए नए मोड़ आ रहे है। किसी भी हाल में यह मामला ठंडा होता दिखाई नहीं दे रहा है। अब 6 दिन बाद आज दोपहर 12 बजे किलोई चौपाड़ में हुड्डा खाप की पंचायत होगी। पंचायत में खाप के 40 गांव के लोग शामिल होंगे।पंचायत में मुख्य रुप से किलोई प्रकरण में 200 लोगों पर दर्ज हुए केस के बारे में आगामी रणनीति तय की जाएगी। संभावना है कि पंचायत में थाने में टेंट गाड़ने समेत एसपी कार्यालय के घेराव की रणनीति बनाई जा सकती है। मगर, असल फैसला पंचायत में ही लिया जाएगा। इसके अलावा पंचायत में तय किया जाएगा कि अब आंदोलन की आगामी रुपरेखा क्या होगी। इन दो मुद्दों के अलावा किसान आंदोलन से संबंधित मुद्दों पर पंचायत में चर्चा होगी।
ये भी पढ़ें… महिला पहलवान निशा दहिया और उसके भाई की गोली मारकर हत्या, छेड़छाड़ का था मामला
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के केदारनाथ धाम कार्यक्रम का हरियाणा के रोहतक जिले के गांव किलोई स्थित प्राचीन शिव मंदिर में लाइव प्रसारण किया गया था। इसे देखने भाजपा के करीब 150 नेता व कार्यकता गए थे। जैसे ही इस बारे में किसानों को भनक लगी थी, किसानों ने बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच कर मंदिर में ही सभी को बंधक बना लिया था। मौके पर चार जिलों के एसपी समेत तीन जिलों की पुलिस फोर्स, रैपिड एक्शन फोर्स को सुरक्षा में तैनात किया गया। आखिर में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष ग्रोवर के हाथ जोड़कर माफी मांगने पर पूरे 8 घंटे 11 मिनट बाद शाम 5:41 बजे उन्हें छोड़ा गया था।
शिव मंदिर किलोई में भाजपा के कई बड़े नेता कैद हो गए थे। जिनमें मुख्य रुप से इनमें प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, भाजपा संगठन मंत्री रविंद्र राजू, किलोई से चुनाव लड़ चुके सतीश नांदल, रोहतक नगर निगम मेयर मनमोहन गोयल, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय बंसल, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष उषा शर्मा, पूर्व विधायक कलानौर से सरिता नारायण, पूर्व महिला जिला अध्यक्ष आशा शर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नवीन ढुल, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनीष दांगी, पदम ढुल, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राजकुमार बधवार, पूर्व पार्षद अनीता मिगलानी, पार्षद प्रतिनिधि दीपक नागपाल, पार्षद प्रतिनिधि अमित जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश भाटिया, किला रोड मार्केट के पूर्व प्रधान हैप्पी अनेजा, जिला महामंत्री सतीश आहूजा, जिला महामंत्री राजेश भालोट, नगर निगम पार्षद सोनू पावरिया, नगर निगम पार्षद बिजेंदर हुड्डा, मंडल अध्यक्ष राजीव भाकर, किलोई मंडल अध्यक्ष रवि हुड्डा, जसिया मंडल अध्यक्ष सतीश भालोट, किलोई से चुनाव लड़ चुके प्रेम हुडा, सांपला मंडल अध्यक्ष पंडित अभिनंदन, प्रदेश युवा मोर्चा महामंत्री सुमित हुड्डा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ दिनेश घिलोड शामिल थे।
Aluminium reprocessing plant Aluminium scrap processing efficiency Metal waste trade
Metal scrapping depot Ferrous material recycling quality control Iron salvage yard services
Ferrous material recycling rates, Iron scrap handling, Metal reclaiming and recycling center