सत्य खबर, दिल्ली
किसानों ने केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ आज से सभी धरनास्थलों पर रिले भूख हड़ताल करने का फैसला किया है। साथ ही हरियाणा में 25 से 27 दिसंबर तक सभी राजमार्गों पर टोल टैक्स वसूली को रोक देंगे।
करीब चार हफ्तों से मुख्य रूप से पंजाब और हरियाणा के हजारों किसान दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं।स्वराज इंडिया के प्रमुख योगेंद्र यादव ने जानकारी दि, उन्होंने कहा कि आज से सभी स्थानों पर 11 सदस्य भूख हड़ताल शुरू करेंगे।
साथ ही उन्होंने देश के अन्य हिस्सों में प्रदर्शन कर रहे लोगों से भी एक दिन का उपवास रखने की अपील की। इस मौके पर मौजूद किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि 23 दिसंबर को किसान दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
बतां दें कि किसानों ने इससे पहले भी दो दिन टोब पर पर्ची बंद कर टैक्स वसूली पर रोक लगाई थी। किसानों की मांग है कि केंद्र सरकार द्वारा पारित तीनों कानूनों को वापस लिया जाए।
जिसके बाद वह धरना प्रदर्शन खत्म कर घर लौटेंगे। वहीं इस प्रदर्शन के दौरान 10 से ज्यादा किसानों की मौत भी हो चुकी है।
Copper scrap refining Copper scrap environmental regulations Scrap metal cutting
Copper cable industry, Metal reclaim, Copper scrap containers
Aluminum scrap metal prices Aluminium scrap import quotas Metal reclamation services