सत्यखबर, दिल्ली
दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर गांव बसताड़ा के समीप टोल प्लाजा पर आज सुबह करीब तीन बजे संदिग्ध परिस्थिति में आग लग गई। कुछ ही पलों में भड़की आग से स्टोर में रखे सामान, कंप्यूटर, फाइलें व असेंबली प्वाइंट भी जलकर राख हो गया।बता दे की कैश व सीसीटीवी कंट्रोल रूम सुरक्षित बच गया है और सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी करनाल से तो दूसरी घरौंडा से पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्त कर फायर क्रमियों ने आग पर काबू पाया।
https://www.youtube.com/watch?v=2b-pnkYgbpg
इस घटना से टोल प्लाजा पर हड़कंप मच गया और कुछ देर के लिए वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो गई। हालांकि अभी आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए है, लेकिन प्राथमिक तौर पर शार्ट सर्किट ही आग लगने का मुख्य कारण माना जा रहा है।तीन कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन के तहत ही शुक्रवार से तीन दिन के लिए प्रदेश के सभी टोल फ्री किए जाने का ऐलान किसान संगठनों ने किया है। सुबह किसानों को टोल फ्री कराने के लिए यहां पहुंचना था, जिसके कुद घंटे पहले ही संदिग्ध परिस्थिति में यह घटना हुई। उधर सुबह होते ही किसान भी टोल प्लाजा पर पहुंचने शुरू हो गए।
https://www.youtube.com/watch?v=vPp4Qjulmq4&t=524s
Copper scrap sorting technologies Copper scrap recycling solutions Scrap metal recovery center
Copper cable prices, Metal waste supply chain, Copper recycling regulations