ताजा समाचार

हरियाणा मौसम अपडेट: इन जिलों में धुंध और ठंड का अलर्ट

सत्य खबर, चंडीगढ़ ।
मौसम विभाग ने पंजाब के साथ हरियाणा में धुंध का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 20 जनवरी से धुंध में कुछ राहत मिलने के आसार हैं।

पिछले दिनों हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के ऊपरी हिस्सों में हुई बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में हुआ। आज चंडीगढ़ और हिमाचल के कुछ हिस्सों में धुंध छाएगी। हालांकि दोपहर तक यहां धूप निकलने की संभावना है।

हरियाणा के 16 जिलों में मौसम ज्यादा खराब रहेगा। अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल में घने कोहरे-कोल्ड डे का ऑरेंज अलर्ट, वहीं हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, मेवात, गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, यमुनानगर और पंचकूला में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Top 10 Law Colleges: कानून में करियर बनाने के लिए जानिए भारत के टॉप लॉ कॉलेज
Top 10 Law Colleges: कानून में करियर बनाने के लिए जानिए भारत के टॉप लॉ कॉलेज

अंबाला- धुंध का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। धूप खिलने के आसार हैं और ठंड बड़ेगी। दिन का तापमान 6 से 15 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

करनाल- धुंध का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सुबह धुंध रहेगी और धूप खिलने के आसार भी हैं। तापमान 5 से 16 डिग्री के बीच रहेगा।

पानीपत- धुंध का येलो अलर्ट जारी किया गया है। तापमान में गिरावट होगी। तापमान 5 से 14 के बीच रहने की संभावना है।

IND vs ENG: 20 जून से शुरू होगी भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज, गिल की कप्तानी में नई उम्मीदें
IND vs ENG: 20 जून से शुरू होगी भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज, गिल की कप्तानी में नई उम्मीदें

Back to top button