सत्यखबर
करनाल के बसताड़ा टोल प्लाजा पर किसानों का धरना रविवार से फिर से शुरू हो गया। इसके साथ ही सात किसान भूख हड़ताल पर भी बैठ गए। 27 जनवरी को यहां से धरना और लंगर व्यवस्था को समाप्त करवा दिया गया था। किसानों ने शनिवार को ऐलान कर दिया था कि वह दोबारा से यहीं पर धरना और लंगर चलाएंगे। लिहाजा रविवार से पुराने स्थल पर ही धरना शुरू कर दिया गया। जबकि लंगर व्यवस्था सोमवार से शुरू किए जाने की बात की जा रही है। बसताड़ा टोल प्लाजा पर किसान लगातार डटे हैं। उन्होंने महिला कॉलेज रोड पर शनिवार को धरना दिया था। यह स्थल बसताड़ा टोल प्लाजा से करीब 500 मीटर दूर था।
https://sat.magzian.com/%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%86%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%83%e0%a4%b7%e0%a4%bf-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%82%e0%a4%a8%e0%a5%8b/
शुक्रवार को बसताड़ा टोल प्लाजा पर आंदोलनकारियों और प्रशासन के बीच कई घंटे तक चली गहमागहमी के बाद किसानों को धरना प्रदर्शन की अनुमति मिली थी। किसी तरह की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए भारी पुलिस बल टोल पर तैनात रहा। अधिकारी लगातार बसताड़ा टोल प्लाजा की स्थिति का जायजा ले रहे हैं। किसान नेता जगदीप औलख, राजपाल व हैप्पी औलख ने कहा कि बसताड़ा टोल प्लाजा पर पहले की तरह ही धरना व लंगर व्यवस्था चलाई जाएगी। धरना रविवार से शुरू कर दिया गया और सात किसान भूख हड़ताल पर भी बैठे हैं। किसान किसी भी सूरत में सरकार के सामने नहीं झुकेंगे। दिल्ली में हिंसा के नाम पर किसानों का आंदोलन कमजोर करने का प्रयास किया गया, लेकिन इससे किसानों के आंदोलन को मजबूती मिली है।
Scrap aluminum yard Scrap aluminium utilization methods Metal reuse operations