सत्य खबर, पानीपत
पानीपत के अलावा, समालखा, इसराना और सनौली ब्लॉक से किसान दिल्ली की तरफ रवाना हुए। भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान कुलदीप बलाना के नेतृत्व में करीब दो सौ वाहन निकले। किसान नेताओं का कहना है कि 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर यात्रा निकालेंगे। उसके लिए ट्रायल किया गया है।
https://sat.magzian.com/viddeo-news-%e0%a4%b8%e0%a4%ab%e0%a5%80%e0%a4%a6%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%be/
कुलदीप बलाना ने कहा कि 25 जनवरी की रात से टोल प्लाजा पर ट्रैक्टर जुटने शुरू होंगे। अनाजमंडी मतलौडा के पूर्व प्रधान एवं जिला पार्षद विनय गुप्ता ने कहा कि कृषि कानून किसानों के हक में नहीं हैं। इससे किसानों को सिर्फ नुकसान होगा। सरकार को तीनों कृषि कानून रद करने चाहिए। जब तक सरकार किसानों की सभी मांगें नहीं मान लेती है, तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेंगे।
भारतीय किसान यूनियन के पूर्व उपप्रधान बिटू मलिक ने कहा कि वह दिल्ली की तरफ गए थे। शाम को साथियों के साथ लौटे हैं। रोजाना पानीपत में टोल प्लाजा पर धरने पर बैठते हैं। इस रिहर्सल रैली में उनके साथ बड़ौली से शीशपाल, राजेश अहलावत, धर्मेद्र सहित कई साथी थे।
रैली में बड़ौली, उग्राखेड़ी, कुराड़, सनौली, बापौली, गांजबड़, चंदौली, महावटी, से लोग पहुंचे। इसराना की तरफ से आए किसान सीधे दिल्ली की ओर रवाना हुए। मतलौडा से पूर्व सरपंच राम सिंह, ताराचंद, तेजबीर शर्मा, राकेश बांगड़, वीरेंद्र बैनीवाल, सुरेंद्र बैनीवाल गए। गौरतलब है कि 25 दिसंबर से प्रदेशभर में किसान टोल प्लाजा पर धरना दे रहे हैं। वाहनों से टोल नहीं लिया जा रहा है। यहां बैठे किसानों का कहना है कि अपना हक लेकर जाएंगे।
Aluminium recycling process optimization Aluminium scrap segmentation Metal scraps buyback
Scrap metal lifecycle management Ferrous material recycling revenue streams Iron waste reclaiming and recycling
Ferrous recovery solutions, Iron scrap assessment, Sustainable practices in metal recovery
современная клиника широкого профиля в Москве справка медицинская медсправка задним числом купить в Москве