कोरोना योद्धाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के बाहर से किय़ा गिरफ्तार
अपनी मांगो को लेकर धरने पर बैठे थे
सत्यखबर कुरुक्षेत्र (भरत साबरी) – कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड कार्यालय के बाहर पिछले कई दिनों से धरना दे रहे सफाई कर्मचारियों को आज कुरुक्षेत्र पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया… उनके साथ साथ जननायक जनता पार्टी के थानेसर विधानसभा से चुनाव लड़ चुके योगेश शर्मा और आम आदमी पार्टी के थानेसर विधानसभा से चुनाव लड़ चुके सुमित हिंदुस्तानी सहित तमाम नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया… और उन्हें किस तरह पकड़ कर बसों में धक्काशाही करके ले गए आप खुद देख सकते हैं…
बता दे की पूरे विश्व में विख्यात ब्रह्मसरोवर पर यह साफ सफाई का कार्य करते थे सफाई कर्मचारी जो कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड कार्यालय के बाहर पिछले कई दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे थे.. आज इनका धरना प्रदर्शन उग्र हो गया.. और कुरुक्षेत्र पुलिस को इन्हें पकड़कर एक विशेष बस द्वारा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय थाने में ले जाया गया…
वहीं कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सीओ गगनदीप सिंह ने क्या बताया सुनिए
साथ ही डीएसपी अजय राणा ने बताया कि कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड से हटाए गए 70 कर्मचारी पिछले कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे थे आज पुलिस ने इनको गिरफ्तार कर पुलिस थाने लाया गया है
Aluminium waste recovery methods Scrap aluminium reverse logistics Scrap metal end-user markets