सत्यखबर पिंजौर (यूनस सैमुएल) – आम आदमी पार्टी शीर्ष नेता ने आज कार्यकारिणी में विस्तार करते हुए एडवोकेट कुसुम हुडडा को आम आदमी पार्टी उतरी हरियाणा की महिला संयुक्त सचिव नियुक्त किया है।
एडवोकेट कुसुम हुड्डा ने इस नियुक्ति के लिए आप सयोंजक व दिल्ली मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल, हरियाणा प्रभारी व कैबिनेट मंत्री गोपाल राय और हरियाणा सह प्रभारी व राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता का आभार व्यक्त किया है। कुसुम हुडडा बार एसोसिएशन में भी सयुंक्त सचिव रह चुकी हैं और समाज सेविका के रूप में भी सक्रिय हैं।
कुसुम हुड्डा ने बताया कि पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी दी है उसको वो बखूबी निभाएंगी ओर महिलाओं के शोषण के विरुद्ध व उनके अधिकारों की आवाज बुलंद करेंगी।
https://www.youtube.com/watch?v=nhKJes3OuoA
Aluminium recycling carbon footprint Aluminium anodizing scrap recycling Metal recycling reclamation