सत्यखबर, नई दिल्ली
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अहमदाबाद में आप पार्टी कार्यालय से ऐलान किया कि उनकी पार्टी 2022 में गुजरात के सभी 182 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।केजरीवाल सोमवा को अहमदाबाद में पार्टी के नए ऑफिस के उद्घाटन के लिए पहुंचे थे। आम आदमी पार्टी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ लडऩे की तैयारी में है। गुजरात दौरे पर जाने से पहले अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि अब गुजरात बदलेगा, मैं गुजरात जा रहा हूं, जहां प्रदेश के भाइयों एवं बहनों से मुलाकात करूंगा। केजरीवाल ने गुजरात दौरे के दौरान अहमदाबाद में पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन किया। यह दूसरा मौका होगा जब केजरीवाल गुजरात के दौरे पर हैं। वह इससे पहले फरवरी में सूरत गये थे, जहां स्थानीय निकाय चुनाव में पहली बार चुनाव मैदान में उतरी उनकी पार्टी मुख्य विपक्षी दल के तौर पर उभरी थी।
ये भी पढ़ें… हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में आंधी व बारिश से मौसम हुआ सुहवना
दिल्ली के सीएम केजरीवाल का यह दौरा इसलिये भी महत्वपूर्ण है कि उनकी पार्टी की नजर दिसंबर 2022 में होने वाले प्रदेश विधानसभा चुनाव लडऩे पर है और इसके लिये जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। वहीं राजनीति के जानकारों का कहना है कि आम आदमी पार्टी वर्ष 2022 में ही होने वाले पंजाब, उत्तर प्रदेश व उत्तराखण्ड के चुनावों में भी अपने प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतार सकती है।
Aluminum engine scrap Scrap aluminium repurposing techniques Scrap metal reprocessing plant