सत्यखबर, चढ़ीगढ, अशोक छाबड़ा
कोरोना के कारण बीच में अटके हरियाणा की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक चुनावों की प्रक्रिया अब दोबारा जल्द शुरू होगी। प्रदेशाध्यक्ष की दौड़ में शामिल भाजपा के नेताओं ने लॉकडाउन छूट मिलने के बाद जहां दिल्ली दरबार में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है वहीं जिला अध्यक्ष के लिए भी भागदौड़ शुरू हो चुकी है।
हरियाणा की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने इस साल जनवरी माह के दौरान संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू की थी। जिसके चलते पार्टी ने सक्रिय कार्यकर्ता,पन्ना प्रमुख तथा बूथ प्रमुखों का चुनाव किया। इसके बाद फरवरी माह के दौरान मंडल अध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया भी पूरी हो गई। पार्टी नेतृत्व द्वारा जिला अध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली गई। इसके लिए जिला स्तर पर सभी दावेदारों के बारे में कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया गया और लगभग सभी जिलों से अध्यक्षों के नाम भी फाइनल हो गए।
https://www.youtube.com/watch?v=_qJMI0d1yPs
इस बीच 17 मार्च को हरियाणा में कोरोना का पहला मामला सामने आया और 23 मार्च से लॉकडाउन हो गया। लॉकडाउन के चलते सभी नेता अपने-अपने घरों तक सीमित हो गए और पार्टी का संगठन चुनाव टल गया। जिला अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया तो पूरी हो चुकी है लेकिन घोषणा अभी तक नहीं हुई है। अब लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद प्रदेश में फिर से राजनीतिक सक्रियता बढ़ गई है। अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल पूर्व मंत्री ओम प्रकाश धनखड़,भाजपा सांसद नायब सैनी तथा वर्तमान अध्यक्ष सुभाष बराला ने फिर लॉबिंग शुरू कर दी है। भाजपा ने प्रदेशाध्यक्ष के साथ-साथ संघ के कोटे से आने वाले संगठन मंत्री पद पर भी बदलाव की तैयारी कर ली है। निवर्तमान संगठन मंत्री सुरेश भट्ट के विदा होने के बाद इस पद पर संघ के संघ के ऐसे किसी प्रचारक को जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है जो सरकार और संगठन में बेहतर तालमेल के साथ साथ भाजपा के कार्यकर्ताओं को फिर से खड़ा कर सके। इस समय प्रांत में भाजपा कार्यकर्ताओं में एक तरह से सरकार के प्रति निराशा का माहौल है। संघ चाहता है ऐसे व्यक्ति को जिम्मेदारी दी जाए जो प्रांत के कार्यकर्ताओं की नब्ज को समझने के साथ-साथ सरकार के कामकाज पर सीधी निगाह रखें। इसी प्रयास में संघ दो-तीन नामों पर विचार कर रहा है।
भारतीय जनता पार्टी की “मदर ऑर्गेनाइजेशन” राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने नए भाजपा अध्यक्ष के लिए अपने सुझाव हाईकमान तक पहुंचा दिए हैं। संघ का मानना है कि सत्ता व संगठन में तालमेल के अभाव के चलते पिछले चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत से दूर रही है। जिसके चलते संघ चाहता है कि हरियाणा में भाजपा का नया अध्यक्ष ऐसा है जो पूर्णकालिक प्रवास पर रहे। संघ का प्रस्ताव है कि किसी युवा और पूर्णकालिक नेता को पार्टी की कमान सौंपी जाए।
भाटिया बनेंगे बीजेपी की राष्ट्रीय टीम का हिस्सा
हरियाणा के पानीपत से भाजपा के तेजतर्रार सांसद बीजेपी की राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बन सकते हैं। माना जा रहा है कि पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ व कैप्टन अभिमन्यु यदि प्रदेश में प्रदेश इकाई में सम्मानजनक पद पर एडजेस्ट नहीं हो पाते हैं तो संसद संजय भाटिया के साथ-साथ पार्टी के दोनों बड़े नेता भी भाजपा की राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बन सकते हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=P1GDiZ2ppAk&t=3s
Aluminum scrap remelting Scrap aluminium trading Metal reprocessing and reclaiming
Advanced metal recycling Ferrous material recycling trends Iron waste reclaimer
Ferrous material processing unit, Iron and steel scrapping and recovery, Metal waste reprocessing yard