सत्य खबर
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन में शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले और शुरुआती घंटे में बना बैंकिंग शेयरों का दबदबा। ICICI बैंक का शेयर पांच पर्सेंट से ज्यादा मजबूत हुआ है। हालांकि NBFC शेयर M&M फाइनेंशियल 8 पर्सेंट से ज्यादा टूटा है। इसकी वजह कंपनी के शेयरों का कमजोर प्रदर्शन रहा है। टेक और फार्मा शेयरों में भी गिरावट आई है। HCL टेक ढाई पर्सेंट से ज्यादा कमजोर है, जबकि दिग्गज एफएमसीजी कंपनी ब्रिटानिया में दो पर्सेंट नीचे है।
(BSE) बीएसई सेंसेक्स ने 318.92 अंक और निफ्टी 108.1 पॉइंट की मजबूती के साथ दिन की शुरुआत की है। इससे पहले शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 202.22 पॉइंट नीचे (47,878.45) पर रहा था, वहीं निफ्टी 64.80 अंक नीचे (14,341.35) पर बंद हुआ था।
शुक्रवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे। डाउ जोंस 0.67% की बढ़त के साथ 227.59 अंक ऊपर (34,043.50) पर बंद हुआ था। नैस्डैक 1.44% की बढ़त के साथ 198.40 अंक ऊपर (14,016.80) पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स भी 45.19 पॉइंट ऊपर 4,180.17 पर बंद हुआ था। हालांकि, फ्रांस और जर्मनी के बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे।
(NSE) नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर मौजूद प्रोविजनल डेटा के मुताबिक, 23 अप्रैल को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 1,360.76 करोड़ रुपए और घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 1,695.59 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे। शुक्रवार को सेंसेक्स 202 पॉइंट नीचे (47,878) पर बंद हुआ था। इसी तरह निफ्टी भी 64 अंक नीचे (14,341) पर बंद हुआ था।
Aluminium recycling certificates Scrap aluminium grading standards Metal reprocessing facility
Metal reprocessing center Ferrous material sustainability reporting Scrap iron reclaiming yard
Ferrous metal recycler, Iron reclamation and recycling, Scrap metal market analysis