सत्य खबर, चण्डीगढ़
पिंक सिटी में यूके कोविड स्ट्रेन ने दस्तक के बाद प्रशासन ने वीकेंड लॉकडाउन को फि र से लागू करने का फैसला लिया है। शनिवार और रविवार को लोगों को सार्वजनिक स्थानों, कार्यक्रमों व अन्य इवेंट्स में जाने की मनाही रहेगी। पंजाब राजभवन में आयोजित कोविड.19 वॉर रूम मीटिंग के दौरान प्रशासक वी.पी.सिंह बदनोर ने अधिकारियों से चर्चा के बाद यह फैसला लिया है। चंडीगढ़ में वीकेंड लॉकडाउन शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोडक़र बाकी सभी चीजें बंद रहेंगी।
वहीं रॉक गार्डन, सुखना लेक जैसे पर्यटन स्थलों को बंद करने का पहले ही फैसला लिया जा चुका है। अब सभी मार्केट, मॉल, जिम व क्लब भी शनिवार और रविवार को बंद रहेंगे। शनिवार और रविवार को प्रशासन की टीमें संक्रमण की चेन तोडऩे के लिए हर संभव कोशिश करेंगी। इसके लिए संक्रमित एरिया में स्क्रीनिंग से लेकर वैक्सीनेशन कैंपेन पर जोर दिया जाएगा। पुलिस वीकेंड लॉकडाउन को सफ ल बनाने के लिए नाकेबंदी करेगी।
वहीं पीजीआइ के निदेशक प्रो. जगतराम ने लोगों के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा कि वे अनिवार्य रूप से मुंह पर मास्क लगाएं और शारीरिक दूरी बनाए रखें। शहर के लोगों को भीड़-भाड़ वाले इलाके में जाने से बचने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि अगर यूं ही कोरोना संक्रमण बढ़ता रहा तो शहर में एक बार फि र से सम्पूर्ण लॉकडाउन लगाना पड़ सकता है।
उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ के 70 फीसद सैंपल में कोविड के यूके वेरिएंट स्ट्रेन मिले हैं। मार्च में 60 कोरोना सैंपल जांच के लिए नई दिल्ली स्थित नेशनल सेंटर फाॅर डिजिज कंट्रोल में जांच के लिए भेजे गए थे। एनसीडीसी ने जब इन सैंपल की जांच तो सामने आया कि 70 फीसद सैंपल में कोविड के नए यूके वेरिएंट स्ट्रेन हैं। यानी शहर में कोविड के नए यूके स्ट्रेन ने लोगों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है।
जबकि मात्र 20 फीसद में कोविड के 681 एच म्यूटेशन की पुष्टि हुई है। बाकी सैंपल में डबल कोविड म्यूटेशन की पुष्टि हुई है। इसलिए कोरोना के नए स्ट्रेन को बढऩे से रोकने के लिए फिलहाल वीकेंड लाकडाउन लगाया गया। अभी भी जनता नहीं सुधरी तो सम्पूर्ण लाकडाउन के अलावा कोई समाधान नहीं है। वहीं दूससी तरफ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अब यूपी में प्रत्येक रविवार को पूर्ण लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने सार्वजनिक जगहों पर मास्क न लगाने वालों से 10 गुना तक जुर्माना वसूलने के निर्देश दिए हैं।
नवरात्र में नौ दिन का व्रत रखने के साथ ही कोरोना संक्रमित होने के बाद भी सीएम योगी आदित्यनाथ लगातार वर्चुअल समीक्षा बैठक कर रहे हैं। शुक्रवार को टीम 11 के साथ समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सभी शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में हर रविवार को कंपलीट लॉकडाउन का फैसला किया है। उत्तर प्रदेश सरकार का यह फैसला काफ ी अहम माना जा रहा है। सरकार ने उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की जानलेवा चेन तोडऩे के लिए तगड़ी सख्ती लागू की है। इसी क्रम में रविवार को लॉकडाउन किया जा रहा है।
इस दौरान अति आवश्यक सेवाओं को छोडक़र सभी बाजार तथा दफ्तर बंद रहेंगे। आज सीएम योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया कि उत्तर प्रदेश में अग्रिम आदेशों तक प्रत्येक रविवार को पूर्ण रूप से साप्ताहिक बंदी रहेगी। रविवार को सिर्फ सैनीटाइजेशन के कार्य होंगे व आपात सेवायें चलती रहेंगी। इस दिन प्रदेश के सर्वाधिक संक्रमित जिलों में व्यापक सेनेटाइजेशन अभियान चलेगा।
यह भी पढें:- धूप में बैठने से भाग जाएगा covid 19 देखें शख्स का अजीबोगरीब दावा
Environmental copper disposal Expanded copper recycling Scrap metal disassembly
Copper cable prices, Scrap metal reclaiming depot, Copper heat exchanger recycling