स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया ने दिए 152 पीपीई किट व 675 हैण्ड सेनेटाईजर
मानव सेवा से बड़ी नही कोई सेवा : उपायुक्त
सत्यखबर, जींद: उपायुक्त डॉ० आदित्य दहिया ने कहा कि कोरोना वायरस फैलने से समाज में पैदा हुई विकट प्रस्थितियों के बीच लोग जरूरतमंद लोगों की सच्चे दिल से सेवा करने के लिए आगे आ रहे है। कई सामाजिक संस्थाएं दिल खोलकर कोरोना पीडि़तों की सहायता कर रही है। उन्होंने कहा कि मानव सेवा से बड़ी कोई सेवा नही होती। इसी भावना के साथ लोगों को एक दूसरे की सहायता कर आपसी भाईचारे का परिचय देना चाहिए। डॉ० आदित्य दहिया ने यह बात उपायुक्त कार्यालय में कोरोना पीडि़तों की सहायता के लिए 51 हजार रूपये की राशि देने के लिए आए मानव सेवा समिति जींद के पदाधिकारियों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से लोग सद्भावना के साथ कोरोना क ाल में जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे है,उसे महसूस किया जा सकता है कि कोरोना वायरस की हार निश्चित है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा भी जरूरतमंद लोगों की खाना,पानी, राशन व अन्य जरूरी सामान घरों तक पंहुचाकर सहायता की जा रही है। हिन्दू कन्या महाविद्यालय ने भी कोरोना पीडि़तों की सहायकता के लिए बढाए हाथ: स्थानीय हिन्दू कन्या महाविद्यालय संस्था के प्रधान अंशुल सिंगला ने महाविद्यालय की ओर से उपायुक्त को एक लाख 12 हजार 28० रुपये की राशि का चैक कोरोना पीडि़तों की सहायता के लिए भेंट किया। सिंगला द्वारा बताया गया कि महाविद्यालय द्वारा कोरोना वायरस के फैलाव के दौरान जरूरतमंद लोगों के लिए 14 दिवसीय भण्डारे का भी आयोजन किया गया था। एसबीआई ने दी 152 पीपीई किट तथा 675 हैण्ड सेनेटाईजर: स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया के एजीएम अजय कुमार सिंगला ने मंगलवार को 152 पीपीई किट तथा 675 हैण्ड सेनेटाईजर उपायुक्त को जरूरतमंद लोगों के लिए भेंट किये। उन्होंने बताया कि बुधवार को बैंक की ओर से 2०० एन 95 किस्म के मास्क भी दिये जाएगें। इस अवसर पर बैंक के आर एम राजीव कुमार , मैनेजर आलोक कुमार भी उपस्थित रहे।
मानव सेवा समिति चला रही है अनेक जनकल्याणकारी गतिविधियां: संस्था के प्रधान प्रेमचंद भारद्वाज ने बताया कि न केवल कोरोना के दौरान बल्कि इससे काफी समय पहले से ही यह संस्था जन कल्याण के लिए कई तरह की गतिविधियों का आयोजन करवाती आ रही है। संस्था द्वारा धर्मार्थ होम्योपैथिक डिस्पेंसरी, निशुल्क सिलाई सैंटर संचालित किये जा रहे है। इनके अलावा कई गरीब परिवारों को राशन, बेसहारा गायों ेके लिए चारा, गरीब जरूरतमंद लोगों के लिए सर्दी ऋतु के कपड़े उपलब्ध करवाने का कार्य किया जा रहा है। यही नही संस्था द्वारा शहर में कई वाटर कुलर लगवाए गए है। समय-समय पर होम्योपैथिक कैम्पों का आयोजन भी करवाया जा रहा है। इस अवसर पर सस्था के उप प्रधान आर डी मान, संजय शर्मा,सीयाराम शर्मा,रघुवीर गुप्ता समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Aluminium scrap grading Aluminum scrap logistical support Metal reclaim