खंड नारायणगढ़ के गांव फतेहपुर 80 निवासी सेवानिवृत शिक्षक राम स्वरूप प्रजापत ने दिया राशन
सत्य खबर, नारायणगढ़ (सरिता धीमान)। उपमंडल नारायणगढ़ में लॉक डाउन के दौरान संस्थाओं व आम लोगों के सहयोग से जरूरतमंदों को राशन के मामले में किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ रहा। नारायणगढ़ प्रशासन, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाएं एवं आम लोग जरूरतमंदों के लिए राशन की व्यवस्था कर रहे हैं। काला आम्ब में पिछले 65 दिनों से जरूरतमंदों को पका हुआ राशन उपलब्ध करवा रहे निशान सिंह ग्रुप के सदस्यों को खंड नारायणगढ़ के गांव फतेहपुर 80 निवासी सेवानिवृत शिक्षक राम स्वरूप प्रजापत व उनके परिवार के सदस्यों ने राशन उपलब्ध करवाया है। इससे पूर्व भी राम स्वरूप प्रजापत जी काला आम्ब में ही एक अन्य सामाजिक संगठन को राशन उपलब्ध करवा चुके हैं।
सेवानिवृत शिक्षक राम स्वरूप प्रजापत ने कहा कि टेलिविजन व समाचार पत्रों में लॉक डाउन में लोगों को राशन के लिए परेशान होने के समाचार पढऩे के बाद उनके मन में आया कि वे भी जरूरतमंदों को यथाशक्ति कुछ राशन उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा कि देने वाला तो भगवान है। संकट के इस दौर में मानव ही मानव के काम आ सकती है। उन्होंने कहा कि पत्रकार मंच नारायणगढ़ व पत्रकार सरिता धीमान जी ने उन्हें बताया कि काला आम्ब में उद्योग बंद होने के कारण प्रवासी श्रमिकों को राशन के लिए भारी परेशानी आ रही है जिसके बाद उन्होंने काला आम्ब में लंगर की सेवा कर रहे सामाजिक संगठनों को राशन उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि वे यह राशन भगवान के चरणों में उपलब्ध कर रहे हैं। श्री राम स्वरूप जी ने एक नेत्रहीन व्यक्ति को भी राशन उपलब्ध करवाया जिसका परिवार काफी संकट में था। पत्रकार मंच के सदस्यों वे अन्य लोगों ने सेवानिवृत अध्यापक राम स्वरूप प्रजापत जी का आभार व्यक्त किया। पत्रकार मंच के प्रधान सदीक चौहान ने बताया कि काला आम्ब में जरूरतमंदों के लिए पिछले लगभग 65 दिनों से निशान सिंह ग्रुप के सदस्य सौरभ राणा, बख्शीश ढिल्लों, सुनील धीमान, गौरव सैनी, अर्पित वालिया, सोभित राणा, कैलाश, मनी पंडित, रवि धीमान, पवन सैनी, आकाश खन्ना, अनिल सैनी, विनय, रोबिन, पून्नी, कुलदीप, सूबी, राजन, मन्नी कश्यप, विशाल सैनी, गगी, आशीष लता, गौरव चौहान, कोची, कुलदीप कश्यप, तरूण धीमान आदि जरूरतमंदों के लिए लंगर का आयोजन कर रहे हैं व काला आम्ब में झोंपडिय़ों में रहने वाले श्रमिकों, पत्थर तोडऩे वाले मजदूरों व अन्य श्रमिकों को रोजाना भोजन प्रदान कर रहे हैं। इस दौरान इस अवसर पर प्रधान सदीक चौहान, महासचिव सरिता धीमान, बरखा राम धीमान, सुरजीत सिंह कुराली, धर्मवीर भसीन, चंदेश चोपड़ा, सुशील कुमार बरौली, रणधीर लालपुर और मास्टर राम स्वरूप जी के परिवार के सदस्य अभिषेक, आदित्य, विरेन्द कुमार व संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
Aluminium scrap demand-supply analysis Scrap aluminium sustainable development Scrap metal waste management