सत्यखबर तरावड़ी (रोहित लामसर) – किसानों का धान बिकने के बावजूद भी व्यापारियों के खाते में रकम नही पहुंचने के कारण तरावड़ी अनाज मंडी में की जा रही हड़ताल आज समाप्त हो गई। तरावड़ी खजाने में आढ़तियों की रकम पहुंचाने के बाद हड़ताली हड़ताल से उठ गए और उन्होंने हड़ताल को खत्म करने का फैसला लिया। आपको बता दें कि तरावड़ी मार्किट कमेटी में आढ़तियों ने हड़ताल का बिगुल इसलिए बजाया हुआ था क्योंकि किसानों का धान बिकने के बावजूद भी आढ़तियों की रकम डी.एफ.एस.सी. विभाग के पास बकाया थी। इसलिए मार्किट कमेटी में आढ़ती धरने पर भी बैठे थे।
धरने के कारण तरावड़ी अनाज मंडी का कार्य ठप्प रहा। शाम को विभाग द्वारा खजाने में रकम भेजने के बाद मंडी में आढ़तियों ने हड़ताल खोली। जानकारी देते हुए न्यू ग्रेन मचैंट एसोसिएशन के अध्यक्ष शीशपाल गुप्ता ने बताया कि सरकार की लापरवाही के कारण एक माह बीतने के बावजूद भी व्यापारियों की रकम नही पहुंचाई गई। लेकिन सरकार ने दावा किया था कि 72 घंटे के अंदर अंदर रकम उपलब्ध करवा दी जाऐगी। लेकिन आज कई दिनों बाद खजाने में राशि पहुंची। इसके बाद हड़ताल को समाप्त कर दिया गया।
Scrap yard operations Ferrous material recycling solutions Iron scrap reprocessing strategies
Ferrous metal reclamation center, Iron and steel recycling and reclamation, Scrap metal salvage depot
Scrap aluminium brokerage Aluminium refurbishment Metal scrap reclamation yard