सत्य खबर, नई दिल्ली । गणेश चतुर्थी के बाद शनिवार को सोनिया विहार में मूर्ति विसर्जन के दौरान चार किशोर यमुना में डूब गए। अफ रा-तफ री मची तो एक किशोर विजय राठौर को वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह बचा लिया, लेकिन उसके तीन दोस्त विजय 17, आर्यन उर्फ शिवम 12 और विवेक 15 गहरे पानी में लापता हो गए। जिसके बाद हडक़म्प मच गया। पुलिस ने रात 9 बजे तक रेस्क्यू किया। शनिवार शाम करावल नगर के अंकुर एन्क्लेव से कुछ लोग एक टेंपो में भगवान गणेश की मर्ति लेकर नाचते-गाते विसर्जन के लिए सोनिया विहार दूसरा पुश्ता पर आए थे। गणेश मूर्ति विसर्जन के लिए ये सभी लोग यमुना में उतरे तो उक्त चारों किशोर गहरे पानी की ओर बढ़ गए। जिस कारण चारों किशोर डूबने लगे। लोगों ने किसी तरह एक किशोर विजय राठौर को बचा लिया गया, लेकिन बाकी तीनों गहरे पानी में समा गए।
ये भी पढ़ें:- राधिका मदान ने पहना इतना रिवीलिंग टॉप कि यूजर बोले- इसको भी क्यों पहना…?
वहां मौजूद लोगों ने उनकी तलाश के काफी प्रयास किए लेकिन पता नहीं चल सका। इस बीच देर शाम मामले की सूचना पुलिस टीम, दमकल विभाग और बोट क्लब को दी गई। डूबे तीनों किशोरों का देर रात तक चले बचाव अभियान के बाद भी सुराग नहीं लग पाया है। इधर पुलिस के मुताबिक रात करीब नौ बजे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला। अंधेरा और मौसम खराब होने के कारण बचाव कार्य रोक दिया गया। तिमारपुर थाना पुलिस के मुताबिक रविवार को दोबारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। वहीं समाचार लिखे जाने तक तीनों बच्चों का कोई सुराग नहीं लग पाया था। वहीं बच्चों के डूबने के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
Aluminium recycling sector growth Aluminium recycling collaborations Metal recycling plant services
Metal industry trend analysis Ferrous material funding Iron waste repurposing facility
Ferrous material recycling revenue, Iron resource recovery, Scrap metal reconditioning and reusing
Metal recovery yard collection Ferrous scrap yard management Iron scrap yard facility
Ferrous material collection, Iron recycling and reclaiming solutions, Metal reclaiming services
современный медцентр укрепления здоровья Москва купить справку медицинскую в Москве справка из поликлиники